मुझ पर भी कई केस… Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स के सामने Rajat Dalal को क्यों दी वार्निंग?

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में आज रात वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस दौरान उन्होंने रजत दलाल को वॉर्निंग भी दी कि वह शो के अंदर अपने कानूनी केस का जिक्र नहीं करें।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। घर के नए टाइम गॉड दिग्विजय सिंह राठी बन गए हैं। वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और झगड़ा देखने को मिल रहा है। दर्शकों को वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर कुछ अपडेट भी सामने आए हैं कि सलमान खान आज रात रजत दलाल की क्लास लगा सकते हैं। वह उन्हें समझाएंगे कि शो के दौरान रजत अपनी बाहर की चीजों को डिस्कस नहीं करें। इस बीच सलमान शो के दौरान यह भी एक्सेप्ट करेंगे कि उन पर कई केस चल रहे हैं। सलमान ने कंटेस्टेंट्स के सामने ऐसा क्यों कहा है आइए जानते हैं…

सलमान खान ने क्यों कही ये बात

बिग बॉस 18 के अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने आज रात आने वाले वीकेंड का वार से जुड़े कुछ अपडेट शेयर किए हैं। इन अपडेट्स के मुताबिक, सलमान खान शो के दौरान रजत दलाल के बिहेव को लेकर उन पर सवाल उठाते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान वह रजत को वॉर्निंग भी देते हैं कि शो के अंदर वह अपने कानूनी मामलों से जुड़ी कोई भी बात नहीं करें।

विज्ञापन

सलमान खान कहते हैं, ‘बिग बॉस का मंच एक नई शुरुआत करने के लिए है, अतीत में जो कुछ हुआ है, उसे दोहराने के लिए नहीं है। मेरे ऊपर भी कानूनी मामले हैं लेकिन जब मैं बिग बॉस में आता हूं, तब सब कुछ पीछे छोड़कर आता हूं।’ सलमान कहते हैं कि वह सिर्फ एक होस्ट और कंटेस्टेंट्स के लिए एडवाइजर के तौर पर शो में आते हैं।

रजत दलाल ने कई बार किया जिक्र

बता दें कि पिछले एपिसोड में रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हुआ था। इस दौरान रजत ने अपने ऊपर दर्ज केस के बारे में बात की थी। वहीं जब करणवीर ने उन्हें लड़कियों के साथ ठीक से बर्ताव करने की नसीहत दी थी, उस वक्त भी रजत, दिग्विजय सिंह से कहते दिखाई दिए थे कि अगर कोई उनके साथ गलत करेगा तो वह भी चुप नहीं रहेंगे। दो केस और लगने होंगे तो लग जाएं।

विज्ञापन

इन कंटेस्टेंट्स की भी लगाई क्लास

इसके अलावा वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान, रजत दलाल की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह रजत से कहते हैं कि शो के अंदर वो हमेशा कहते हैं कि वो इधर है, तो मैं इधर हूं। एक फोन कॉल में निपटा दूंगा। यह सब कहने वाले सच में कहीं भी नहीं हैं। इसके बाद सलमान करणवीर, विवियन, दिग्विजय और अविनाश की क्लास भी लगाते हैं। प्रोमो देखकर साफ पता चल रहा है कि आज रात वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ