Bigg Boss Big Change: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का घर हो और हंगामा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पिछले कुछ दिनों से तो लगातार ही ऐसा देखने को मिल रहा है। बीते दिन के एपिसोड में तो पहले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Rathi) के बीच हाथापाई हुई और फिर चाहत पांडे (Chahat Pandey) और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं अब एक बार फिर से चाहत और रजत के बीच किसी बात को लेकर घमासान होने लगा है। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक दूसरे के पास्ट को लेकर कसा तंज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रजत ने पहले चाहत पर वार करते हुए कहा कि तुम्हारे कर्मों का फल है कि तुम यहां बैठी हो। इस बात पर वो भड़क गईं और रजत पर पलटवार करते हुए कहा कि तुम तो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। इतना कहना था कि रजत का गुस्सा तो सातवें आसमान पर पहुंच गया और बोले कि जितना तेरा दिमाग है ना तू उतना ही बोलेगी।
यह भी पढ़ें: नॉमिनेटेड 7 कंटेस्टेंट में से किसे मिल रहा जनता का प्यार, कौन होगा बेघर? जानें क्या कहती है पब्लिक
चाहत हुई आग बबूला
रजत के तू-तड़ाक से बात करने पर चाहत तो भड़क ही गईं। उन्होंने कहा कि तुम तू-तू करके बात मत करो। इस पर रजत ने बोला कि ऐसे ही बोलुंगा तेरे बसकी जो हो तू वो कर ले। चाहत ने रजत को बाहर का रास्ता दिखाते हुए कहा कि अरे जाओ यार। उसने नए टाइम गॉड को रजत को अपने तेवर दिखाए।
प्यार के बदले डबल प्यार देने की कही बात
गुस्से में लाल हुई चाहत पांडे ने नए टाइम गॉड बने रजत दलाल को ऐसा आईना दिखाया कि घरवाले भी देखते रह गए। ये तो आप जानते ही हैं कि वो जब बोलने पर आती हैं तो किसी से भी नहीं डरती हैं। एक्ट्रेस ने रजत की बदतमीजी पर जवाब देते हुए कहा कि आप प्यार से बात करोगे डबल प्यार मिलेगा, नफरत दोगे तो भैंस की पूंछ दूंगी।
विवियन के बाद रजत बने नए टाइम गॉड
पहले विवियन डीसेना घर के टाइम गॉड थे, लेकिन अब बड़ा बदलाव हुआ और बिग बॉस के द्वारा दिए टास्क को जीतकर रजत दलाल नए टाइम गॉड बन गए हैं। ऐसे में नई पावर मिलने के बाद से ही रजत के तो तेवर ही बदल गए हैं। उन्होंने पावर मिलते ही कई सारे रुल्स भी चेंज कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav पर भोजपुरी एक्ट्रेस का गंभीर आरोप, बोलीं मेरा वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines