Khesari Lal Yadav पर भोजपुरी एक्ट्रेस का गंभीर आरोप, बोलीं मेरा वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

Dimple Singh casting couch: डिंपल सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भोजपुरी इंडस्ट्री के काले चिट्ठे खोले और बताया कि कैसे खेसारी लाल से लेकर अन्य हीरो हीरोइनों को कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहते हैं…

Dimple Singh casting couch
विज्ञापन

Dimple Singh casting couch: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसस के कास्टिंग काउच के शिकार होने की खबरें आना आम बात है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसा होता है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर डिंपल सिंह (Dimple Singh) ने इस इंडस्ट्री की काली करतूतों से पर्दा उठाया है। उन्होंने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से लेकर पवन सिंह (Pawan singh) तक के काले कारनामों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में काफी उतार-चढ़ाव फेस किए हैं।

परिवार के खिलाफ जाकर किया डेब्यू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर डिंपल ने निधि मिश्रा के पॉडकास्ट दिल की बात में अपने दिल की बात की। इस दौरान उन्होंने कई सारे खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि उनके परिवार वाले कभी भी नहीं चाहते थे कि वो भोजपुरी फिल्मों में काम करें। ऐसे में जब उनका पहले सॉन्ग का वीडियो आया और भाई ने देखा तो घर में तहलका मच गया। भाई ने बहुत क्लेश किया और कॉपी किताब भी फाड़ दी। लेकिन अब तो सब ठीक है।

Advertisment

खेसारी लाल यादव ने टी-शर्ट की ऊपर

डिंपल सिंह ने बताया कि उन्होंने एक गाने को मोबाइल से शूट करते यूट्यूब पर डाला था। इस गाने की शूटिंग चल रही थी कि तभी खेसारी ने मेरी टी-शर्ट ऊपर कर दी और बांध दी। फिर उन्होंने कहा कि अब तुम डांस करो। उनसे पूछा गया कि आपने टी-शर्ट क्यों ऊपर करवाया तो उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में वल्गैरिटी का होना तो आम बात है। हालांकि ये गाना सोशल मीडिया पर पहले ही दिन 10 मिलियन पार हो गया।

एक्ट्रेस से कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहते हैं

एक्ट्रेस डिंपल ने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आज तो कोई भी आकर स्टार बन जाता है क्योंकि वो एक्टर और डायरेक्टर के साथ कॉम्प्रोमाइज करती हैं। एक्ट्रेस ने इस बात को कबूल किया कि उन्होंने भी लाइफ में कॉम्प्रोमाइज किया है, लेकिन उनके चमचों के साथ कभी नहीं किया जो अपने आपको स्टार मानते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस इंडस्ट्री में कुछ ज्यादा ही महिलाओं का शोषण होता है। यही वजह है कि मेरे परिवार वाले नहीं चाहते थे कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ