नॉमिनेटेड 7 कंटेस्टेंट में से किसे मिल रहा जनता का प्यार, कौन होगा बेघर? जानें क्या कहती है पब्लिक

Bigg Boss 18 Evicted Contestant: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में से इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट इविक्ट हैं, जिनमें से एक बाहर होने वाला है। अब जनता ने अपना फैसला सुनाते हुए एक को घर से बाहर करने का मन बना लिया है, आप भी उसका नाम जान लीजिए…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Evicted Contestant: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। हर कोई इस शो का भरपूर आनंद ले रहा है। इस शो में आए कंटेस्टेंट अपने आपको साबित करने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ घर से बाहर हो गए हैं और कुछ का नंबर लगा हुआ है। अब वीकेंड का वार भी नजदीक है तो ऐसे में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट के दिलों की धड़कन भी तेज हो रही है। डर तो सभी को लगता है न, इसलिए सभी सोच रहे हैं कि अब किस पर इविक्शन की गाज गिरने वाली है। हालांकि इसमें तो अभी समय लगेगा लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर क्या ट्रेंड कर रहा है और जनता किसे घर में अब नहीं देखना चाहती ये जान लेते हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन हैं नॉमिनेटेड

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि वो कौन से कंटेस्टेंट हैं जो इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं। इस लिस्ट में एक या दो नहीं बल्कि 7 घरवालों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में 1. रजत दलाल (Rajat Dalal) 2. करणवीर मेहरा (Karanvir Mehra) 3. दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) 4. श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) 5. चुम दरांग (Chum Darang) 6. तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) 7. कशिश कपूर (Kashish Kapoor)।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसे मिल रहा जनता का प्यार

इन 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक घर से बाहर होने वाला है। वहीं ये भी जान लेते हैं कि किसे जनता का ज्यादा प्यार मिल रहा है। अगर बात फेवरेट कंटेस्टेंट की करें तो जनता रजत दलाल को ज्यादा पसंद कर रही है। वहीं करणवीर मेहरा को भी उनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। वो नहीं चाहते कि इन दोनों में से कोई घर से बाहर निकले। जनता ने तो अपना फैसला सुना दिया अब बारी है बिग बॉस की और फाइनल वर्डिक्ट तो वही सुनाएंगे कि कौन घर से बेघर हो रहा है।

bigg boss 18

विज्ञापन

किसे जनता नहीं देखना चाहती

अब उन कंटेस्टेंट की बात कर लेते हैं जिन्हें जनता कम पसंद कर रही हैं। वहीं 2 को तो वो घर में देखना भी नहीं चाहती हैं। जान लें कि जनता दिग्विजय राठी और श्रुतिका को भी प्यार दे रही है। लेकिन उतना नहीं जितना रजत को मिल रहा है।

Bigg Boss 18

विज्ञापन

वहीं तेजिंदर बग्गा, कशिश कपूर और चुम दरांग को तो वो घर में देखना ही पसंद नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि अगर घर में से किसी को बाहर होना चाहिए तो पहले नंबर पर है बग्गा, दूसरे नंबर पर चुम और तीसरे नंबर पर कशिश। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बग्गा का घर से पत्ता साफ हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ