हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18: फैंस के निशाने पर ये 6 कंटेस्टेंट, दिखाना चाहते हैं बाहर का रास्ता

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स हैं, जो अब फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। अपने गेम से उन्होंने दर्शकों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। तू तू-मैं मैं और लड़ाई-झगड़े के जरिए कंटेस्टेंट्स दर्शकों की अटेंशन लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं, जिन्हें बर्दाश्त करना अब फैंस के लिए नामुमकिन होता जा रहा है। आलम यह है कि अगर नॉमिनेशन में इन कंटेस्टेंट का नाम आया तो इन्हें बिग बॉस हाउस से बेघर करने के लिए फैंस जरा भी देर नहीं लगाएंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी हरकतें और फर्जी के झगड़े जिसने फैंस के सब्र का बांध तोड़ दिया है। आज हम आपको इन्हीं 6 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें बेघर करने के लिए फैंस बेताब हैं।

रजत दलाल

इस लिस्ट में पहला नाम रजत दलाल का है, जो शुरुआत में दर्शकों के फेवरेट बन गए। बिग बॉस 18 की टॉप 5 रैंकिंग में रजत हमेशा नंबर वन पर रहे। हालांकि अब रजत कहीं न कहीं दर्शकों को बोर कर रहे हैं। विवियन डीसेना के साथ धक्का-मुक्की और अविनाश के साथ हाथापाई फैंस को बिल्कुल रास नहीं आई है।

शिल्पा शिरोडकर

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को घर की कन्फ्यूज्ड कंटेस्टेंट का टैग देना गलत नहीं होगा। अच्छा बनने और घरवालों की मां बनने के चक्कर में शिल्पा कई बार फैंस के निशाने पर आ चुकी हैं। उनका गेम देखकर फैंस का कहना है कि वो विवियन का सपोर्ट लेना चाहती हैं और उनके राइवल करणवीर के साथ अच्छी बनने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: घरवालों पर दिखा एकता कपूर का ‘तांडव’, विवियन डीसेना को मिला रियलिटी चेक

ईशा सिंह

एक्ट्रेस ईशा सिंह जब से बिग बॉस 18 में आई हैं, उन्हें बस अपने ग्रुप में देखा जा रहा है। अविनाश, एलिस और विवियन के अलावा ईशा किसी से ज्यादा बात नहीं करती हैं। उन्हें घर में चुगली करने का टैग भी दिया जा चुका है। उनका चुगली वाला गेम देखकर फैंस भी तंग आ गए हैं।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा जब बिग बॉस से एलिमिनेट हुए थे, जब उन्हें दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिला था। हालांकि फैंस का कहना है कि अविनाश अब इरिटेट कर रहे हैं। यही वजह है कि उनकी गेम लोगों को पसंद नहीं आ रही है क्योंकि वो गेम कम खेल रहे हैं। वो सिर्फ ईशा और एलिस के साथ चुगली करते हुए दिखते हैं।

एलिस कौशिक

टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक को ग्रैंड प्रीमियर पर बिग बॉस ने टॉप 2 फाइनलिस्ट में से एक घोषित कर दिया था। हालांकि घर में उनका अभी तक का गेम बिल्कुल भी ऐसा नहीं है, जो उन्हें टॉप 2 तक पहुंचा सके। एलिस सिर्फ ईशा और अविनाश के साथ चुगली गैंग का हिस्सा बनकर रह गई हैं। इस वजह से फैंस उन्हें बेघर करना चाहती हैं।

विज्ञापन

तजिंदर पाल सिंह बग्गा

तजिंदर पाल सिंह बग्गा का बिग बॉस 18 में कोई गेम देखने को नहीं मिल रहा है। वह घरवालों की बातचीत और लड़ाइयों से कोंसो दूर रहते हैं। इसलिए फैंस उन्हें शो के हिसाब से खास पसंद नहीं कर रहे हैं। हालांकि तजिंदर ने शो में साफ कहा था कि वह कैमरे में दिखने के लिए लड़ाई या गाली-गलौज नहीं कर सकते।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola