हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या Salman Khan से डर गए Karan Johar? कब रिलीज होगा Bigg Boss 18 का प्रोमो?

Bigg Boss 18: करण जौहर क्या सलमान खान से डरे हुए हैं? अब ये सवाल उठ रहा है क्योंकि इसका कनेक्शन बिग बॉस से है। दरअसल, बिग बॉस आने वाला है और करण भी अपना शो लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है। जबसे टीजर वीडियो सामने आया है फैंस को प्रोमो का इंतजार हो रहा है। अब सलमान खान के शो का प्रोमो कब आएगा उसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। जल्द ही आपको इस शो का प्रोमो देखने का मौका मिलेगा। वैसे भी सलमान खान (Salman Khan) काफी दिन पहले ही इसकी शूटिंग कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें वो चोटिल हालत में भी काम करते हुए दिखे थे।

कब आएगा बिग बॉस का प्रोमो?

वहीं, पसलियां टूटने के बावजूद जब सलमान ने प्रोमो शूट कर लिया है तो जल्द ही ये शेयर भी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो जल्द ही आने वाला है। कहा जा रहा है कि इस वीकेंड पर मेकर्स फैंस के लिए शो का प्रोमो जारी कर देंगे। हालांकि, अभी तक प्रोमो जारी करने की एग्जैक्ट डेट सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक प्रोमो वीडियो आउट हो जाएगा।

करण जौहर कब लेकर आएंगे अपना शो?

दूसरी तरफ ऐसा लग रहा है कि सलमान खान के शो से करण जौहर (Karan Johar) डर गए हैं। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये भी बता देते हैं। बता दें, जल्द ही करण जौहर का एक शो आने वाला है। इस शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) चर्चा में है। इसमें शामिल होने वाले 14 कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो चुके हैं। वहीं, इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है 14 दिन तक इसका शूट चलेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के ये 3 एक्स कंटेस्टेंट्स बनेंगे ‘धोखेबाज’! Karan Johar के शो The Traitors में मार सकते हैं एंट्री

सलमान से क्यों डरे करण जौहर?

हालांकि, 14 दिन में शूटिंग खत्म होने के बावजूद ये शो अगले साल ऑन एयर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि ‘द ट्रेटर्स’ जनवरी साल 2025 में शुरू होगा। यानी जब तक सलमान का शो या तो खत्म हो चुका होगा या फिर अपने अंतिम पड़ाव पर होगा। जिसके कारण करण जौहर के शो को कोई खास कम्पटीशन नहीं मिलेगा। लगता है अगले साल शो को ऑन एयर करने का मकसद सलमान खान और उनके शो से मिलने वाली टक्कर ही है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें