दिवाली पर पुताई नहीं करा पाए? इन ट्रिक्स से बिना पेंट के चमक उठेंगी घर की दीवारें

क्या दीवाली से पहले आप भी अपने घर पर पेंट नहीं करवा सके हैं, जबकि दिवाली का त्योहार बहुत करीब है. आइए जानते हैं आप कैसे बिना पेंट किए घर की दीवारों को साफ कर सकते हैं.

Wall Cleaning Before Diwali
1 / 7
दिवाली से पहले घर की दीवारें कैसे चमकाएं? (Image: AI)

दिवाली पर हर कोई चाहता है कि उनका घर साफ-सुथरा और चमकता हुआ नजर आए. लेकिन कई बार समय की कमी या दूसरे कारणों के चलते घर की वक्त पर पुताई नहीं हो पाती. ऐसे में कुछ आसान तरीकों से दीवारों पर लगे दाग-धब्बे हटाकर उन्हें साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?  

विज्ञापन

तेल के दाग पर लगाएं बेकिंग सोडा

तेल के दाग पर लगाएं बेकिंग सोडा2 / 7

किचन या डाइनिंग एरिया के आसपास दीवारों पर तेल और खाने के जिद्दी दाग अक्सर लग जाते हैं. इन्हें हटाना भी काफी आसान है, इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर दाग पर इसे लगाकर 5 से 10 मिनट छोड़ें और फिर गीले कपड़े से साफ कर दें.

विज्ञापन

सीलन और फंगस के निशान कैसे हटाएं

सीलन और फंगस के निशान कैसे हटाएं3 / 7

बरसात के बाद कई घरों की दीवारों पर सीलन के कारण पीले धब्बे या फंगस दिखाई देने लगते हैं. इसके लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और फिर स्प्रे को प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ देर बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें.

बच्चों की ड्रॉइंग दीवारों से कैसे हटाएं?

बच्चों की ड्रॉइंग दीवारों से कैसे हटाएं?4 / 7

जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, उन घरों की दीवारों पर अक्सर बच्चे ड्रॉइंग बना देते हैं. अगर आपके बच्चों ने भी दीवार पर पेंसिल या कलर से ड्रॉइंग बना दी है, तो उसे हटाने के लिए सफेद टूथपेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. इस टिप को इस्तेमाल करने के लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. बाद में गीले कपड़े से जगह साफ कर दें.

विज्ञापन

हल्के दागों के लिए डिश सोप का करें इस्तेमाल

हल्के दागों के लिए डिश सोप का करें इस्तेमाल5 / 7

दीवारों पर धूल-मिट्टी, हाथों के निशान या हल्के दाग हैं, तो उसे आप आसानी से डिश सोप और गुनगुने पानी के इस्तेमाल से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक बाल्टी पानी में थोड़ा माइल्ड डिशवॉश जेल डालना होगा और माइक्रोफाइबर कपड़े को उसमें गिला करके दीवार के प्रभावित हिस्से पर धीरे-धीरे साफ करना होगा. ध्यान रखें कि बहुत जोर से रगड़ने से पेंट खराब हो सकता है.

वॉल स्टिकर्स का करें इस्तेमाल

वॉल स्टिकर्स का करें इस्तेमाल6 / 7

बहुत ज्यादा जिद्दी दाग वाली जगह को छिपाने के लिए आप क्रिएटिव वॉल स्टिकर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बाजार में अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न के स्टिकर्स आसानी से मिल जाते हैं. इन्हें लगाकर दीवार का लुक बदला जा सकता है.

विज्ञापन

सफाई करते समय इस बात का ख्याल रखें

सफाई करते समय इस बात का ख्याल रखें7 / 7

दीवार साफ करते समय किसी भी चीज को बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. खासकर पेंटेड दीवारों पर ज्यादा दबाव डालने से रंग निकल सकता है या सतह खराब हो सकती है. पहले किसी छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर तरीका आजमाना बेहतर रहेगा, अगर कोई टिप्स इस्तेमाल करते वक्त पेंट खराब हो रहा है, तो तुरंत रुक जाए. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: दिवाली पर पुराने सोफे को कैसे आसानी से चमकाएं? अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन