Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में अब रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों की प्रायोरिटी क्लियर हो गई हैं तो कुछ लोगों की आंखों से झूठे रिश्तों का पर्दा उठ गया है। अब शो में सब खुलकर सामने आ रहे हैं। फिर भी कुछ लोग हैं जो एक्सपोज होने के बाद भी बेचारे और भोले होने की एक्टिंग कर रहे हैं। इनमें से एक शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) भी हैं। शिल्पा को लेकर यही कहा जा रहा है कि वो येड़ा बनकर पेड़ा खा रही हैं। अगर ऐसा नहीं है तो वो वाकई मुर्ख हैं और अब शो में उनकी मूर्खता का एक बड़ा सबूत मिला है।
विवियन के नॉमिनेट करने पर शिल्पा ने रिएक्ट करने से किया इंकार
हाल ही में शिल्पा का सच सामने आने के बाद विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। ये शायद ही कोई सोच सकता था कि एक दिन विवियन-शिल्पा को नॉमिनेट कर देंगे। ये घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी बड़ा झटका था। अब विवियन का नया अवतार नजर आ रहा है। ऐसे में उन्होंने शिल्पा और करण वीर मेहरा को नॉमिनेट कर दिया। इसपर करण तो फड़फड़ाए और उन्होंने विवियन के इस फैसले पर सवाल भी उठाए, लेकिन शिल्पा ने नॉमिनेट होने के बाद भी रिएक्ट करने से इंकार कर दिया।
करण वीर मेहरा ने शिल्पा को दिखाया मुर्ख
एपिसोड में अब शिल्पा के डम्ब होने का सबूत मिला है। जब करण उनसे कहते हैं कि ‘मैं बोलूंगा पागल है तू और मैं नॉमिनेट कर रहा हूं, तो मान जाएगी तू?’ इसपर शिल्पा जवाब देती हैं, ‘मान तो नहीं रही हूं पर…।’ इसी बीच करण उनकी बात को काटते हैं और कहते हैं, ‘तो बोलो न मान नहीं रही हूं, आप बोल रहे हो मुझे कारण पता है।’ फिर शिल्पा कहती हैं, ‘करण मैं इस चीज पर नहीं लड़ सकती, मैं नहीं लड़ूंगी। मैं इस पॉइंट पर उससे क्या लड़ूं और क्यों लड़ूं?’ इसके बाद करण फौरन शिल्पा को आईना दिखाते हैं और कहते हैं, ‘यहीं पर आकर तो लड़ना है और कब लड़ोगे? सीजन के बाद?’
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs Season 2 का पहला कंटेस्टेंट कंफर्म, Bigg Boss का हिला चुका है ‘सिस्टम’
बिना प्लानिंग शो में आगे बढ़ रहीं शिल्पा
करण अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते दिखे कि शिल्पा को समझ आ जाए और वो विवियन से सवाल करें। हालांकि, वो इसमें भी इंटरेस्ट नहीं दिखातीं और साबित कर देती हैं कि वो इस शो में भगवान भरोसे आगे बढ़ रही हैं। उन्हें हर चीज करण को समझानी पड़ती है और शिल्पा अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करतीं। अब शिल्पा इस बात के लिए सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines