Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 18 का कंबल कांड क्या? जिसका Gaurav Kapoor ने किया जिक्र तो शरमाईं Chum

Karanveer-Chum Kambal Kand: बिग बॉस 18 के घर में चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच कंबल कांड हुआ था, जो वायरल हो गया था। अब गौरव कपूर ने उस कंबल कांड के सच का खुलासा कर दिया है।

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Dec 18, 2024 07:21
Bigg Boss 18
बिग बॉस 18

Karanveer-Chum Kambal Kand: करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच में कंबल कांड हुआ था, जो चर्चा में हुआ था। कयास लगाने शुरू हो गए थे कि दोनों के बीच कुछ है जो अब सामने आ रहा है। लेकिन अब घर में बतौर गेस्ट गौरव कपूर आने वाले हैं जिन्होंने उस कंबल कांड का राज खोल दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस कांड के बारे में सुनकर शर्म से लाल हो गईं। चलिए आप भी जान लीजिए की आखिर क्या था वो कंबल कांड और क्यों हुआ था।

कंबल में कोजी हुए थे करणवीर-चुम

करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच की नजदीकि किसी से छुपी नहीं है। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं, और एक दूसरे को भी सपोर्ट करते हैं। वहीं बीच में जब चुम दरांग और उनकी घर के अंदर बेस्ट फ्रेंड बनीं श्रुतिका अर्जुन के बीच लड़ाई हो गई थी तो चुम ने करणवीर का साथ अपना लिया। उसी समय चुम ने श्रुतिका के साथ बेड शेयर करना बंद कर दिया और करणवीर के साथ शेयर करने लगीं। दोनों ने एक बार अंधेरे में एक कंबल शेयर किया जो वायरल हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Pushpa 2’ इन 2 फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, इस मामले में अल्लू अर्जुन बने नंबर 3

चुम ने की दिल की बात

चुम वो लड़की है जो अपने दिल की बात कहने से चूकती नहीं है। उन्होंने हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान के पूछे जाने पर अपने दिल की बात भी कही। चुम ने बताया कि वो करण को पसंद करती हैं, लेकिन वो 10 साल से किसी के साथ थीं, ऐसे में आगे बढ़ने में सोचना पड़ रहा है। इस बात पर सलमान ने उनकी तारीफ की और बोले कि चुम में इतनी हिम्मत तो है कि वो अपने दिल की बात सबके सामने रखती है।

---विज्ञापन---

गौरव कपूर ने खोला कंबल कांड का राज

अब लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बतौर घर में गेस्ट आए गौरव कपूर ने इस कंबल कांड का पर्दाफाश कर दिया है। गौरव ने बोला कि- कंबल कुटाई हुई है, मैं बता रहा हुं… दो लोगों ने देखा है, मुझे पता है जिन दो लोगों ने देखा है। जैसे लाल हार्पिक से कीटाणुओं की सफाई होती है। इस पर करणवीर मेहरा हंसते हुए बोलते हैं 99.9%। वहीं चुम दरांग शर्म से अपना चेहरा छुपा लेती है। ऐसे में ये तो साफ है कि वो कंबल कांड कोई रोमांस वाला नहीं था बल्कि उसमें तो कुटाई हुई थी।

यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन की भरमार के बाद भी क्यों फ्लॉप हुई Despatch, जानें 5 कारण  

First published on: Dec 18, 2024 07:21 AM

संबंधित खबरें