हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Eisha Singh का असली चेहरा रिवील, मेकअप आर्टिस्ट ने किया शॉकिंग खुलासा

Bigg Boss 18: ईशा सिंह को सोशल मीडिया और शो पर विलेन बनाया जा रहा है। ऐसे में अब एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट ने ईशा का असली चेहरा दुनिया को दिखाया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में पिछले 2 हफ्तों से ईशा सिंह को विलेन दिखाने की कोशिश की जा रही है। इस हफ्ते पहले उनसे मीडिया ने कुछ ऐसे सवाल किए जिसमें उनकी इमेज थोड़ी नेगेटिव दिखाने का प्रयास साफ दिखाई दिया। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड में फराह खान (Farah Khan) ने तो सीधा-सीधा ही ईशा की इमेज की धज्जियां उड़ा दीं। फराह ने ईशा को लेकर कहा है कि वो विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा को चला रही हैं और वक्त आने पर उन्हें रास्ते से हटा सकती हैं।

ईशा सिंह के मेकअप आर्टिस्ट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भी ईशा सिंह को ईविल ईशा बताया जा रहा है। उन्हें लेकर इंटरनेट पर अचानक काफी नफरत बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से ईशा सभी के निशाने पर हैं और उनके हर कदम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इस बढ़ती नफरत के बीच कोई है जो एक्ट्रेस के सपोर्ट में आया है। ईशा सिंह के मेकअप आर्टिस्ट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। मेकअप आर्टिस्ट ने इस वीडियो में ईशा को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने वीडियो में क्या कहा?

मेकअप आर्टिस्ट ने ईशा को लेकर किया खुलासा

सामने आए वीडियो में एक आदमी अपना नाम मुकेश पांडे बता रहा है। मुकेश कहते हैं, ‘मैं इंडस्ट्री में बतौर मेकअप आर्टिस्ट हूं और पिछले 6-7 साल से मैं ईशा सिंह का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हूं। पता है आजकल जब मैं ऑनलाइन आ रहा हूं, जो कमैंट्स पढ़ रहा हूं, वेब्सीटेस पढ़ रहा हूं ईशा सिंह के बारे में, मुझे नहीं लगता वो कहीं से भी सही है या सच है, क्योंकि जितना 6-7 साल में मैंने उनको जाना है, उनका नेचर बहुत प्यारा है। वो आते ही मेकअप के लिए बैठ जाती हैं, कोई टाइम पास नहीं कुछ नहीं। जैसे ही आती हैं अपना 12 घंटे शूट पर देती हैं। न ही किसी से कोई-देना और अपने काम से मतलब है और मेकअप के बाद चली जाती हैं सेट पर और फिर पैकअप के बाद सीधा घर पर।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी के साथ होगा ‘पोल डांस’, The Great Indian Kapil Show में कौन बनकर आएगा अगला मेहमान?

असल जिंदगी में कैसी हैं ईशा सिंह?

मेकअप आर्टिस्ट ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘जहां तक मैं उन्हें जानता हूं बहुत अच्छा नेचर है, हमेशा किसी के भी सपोर्ट के लिए खड़ी हो जाती हैं, चाहे वो कोई भी हो। मैं पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हूं, स्पॉट बॉय या कोई भी हो, कुछ भी प्रॉब्लम है तो वो हमेशा खड़ी रहती हैं और क्या ही करूं उनकी तारीफ मैं? बीच में मुझे कुछ फाइनेंसियल प्रॉब्लम हो गया था, कुछ ऑपरेशन वगैरह था। दो-दो ऑपरेशन हुए मेरे।’ अब इस मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि ईशा सिंह इतनी अच्छी हैं कि उन्होंने उनकी पैसों को लेकर मदद की थी। अब हो सकता है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की सोच ईशा के लिए बदल जाए, जो इस समय काफी नेगेटिव हो रखी है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें