Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में दो रोमांटिक एंगल देखने को मिले हैं। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) तो अपनी फीलिंग्स नेशनल टीवी पर कबूल कर चुके हैं। दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की गाड़ी ईशा सिंह (Eisha Singh) के साथ आगे बढ़ ही नहीं पा रही है। ईशा ने अभी तक अविनाश को फ्रेंडजोन किया हुआ है। फिर भी फैंस को उम्मीद थी कि ईशा आज नहीं तो कल, अविनाश के प्यार को एक्सेप्ट कर लेंगी।
ईशा ने किया अविनाश मिश्रा को रोस्ट
हालांकि, अब ईशा ने फैंस की इन उम्मीदों और अविनाश मिश्रा के अरमानों पर पानी फेर दिया है। ग्रैंड फिनाले के एक दिन पहले ईशा ने अविनाश को कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। फिनाले से पहले घर में एक रोस्ट रखा गया था, जिसमें ईशा ने अविनाश को उनके सभी सवालों के जवाब दे दिए। इतना ही नहीं ईशा ने तो अविनाश को नेशनल टीवी पर रिजेक्ट ही कर दिया। अपनी परफॉरमेंस के दौरान ईशा ने अविनाश के प्यार को ठुकरा दिया है।
ईशा ने सरेआम दी रिश्ते की क्लैरिटी
ईशा ने अविनाश को कहा, ’36 आएंगे और 36 जाएंगे, मेरे वाला तो मेरे मम्मी-पापा ही लाएंगे। नहीं हो तुम इस क्वीन के किंग, दी तो थी तुम्हें दोस्ती की क्लैरिटी की रिंग। अरे भैया काट दो अपने अरमानों के विंग। देखकर इसकी प्यारी-प्यारी आंखें हरी, इसके एब्स पर लगी थी मैं मरने, लेकिन इसने मुंह खोला तो पता चला, इसकी तो अकल ही गई है घास चरने। करते हो मुझे तुम इरिटेट, नॉमिनेशन में विवियन को किल, अरे कैसे करोगे मुझसे मोहब्बत? तिल बराबर तो है तुम्हारा दिल।’
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra के लिए 3, औरों को 1 सपोर्टर क्यों? क्या एक तरफा थी प्रेस कॉन्फ्रेंस?
ईशा ने तोड़ा अविनाश का दिल
ईशा ने इस दौरान अविनाश को साफ-साफ कह दिया कि वो अपने पेरेंट्स की पसंद के लड़के से ही शादी करेंगी। इतना ही नहीं ईशा की बातें सुनकर ऐसा लगा जैसे वो अविनाश को सिर्फ दोस्त ही मानती हैं। ईशा को ये भी लगता है कि अविनाश का दिल छोटा है। इस दौरान ईशा की बातें सुनकर अविनाश काफी अपसेट नजर आए। उनके चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा था। अविनाश की उदासी देख फैंस भी मायूस हो गए हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines