Abhishek Kumar on Khatron Ke Khiladi 14: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 17) की जर्नी खत्म हो चुकी है। शो के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) रहे जबकि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) फर्स्ट रनर-अप रहे। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस के बाद अभिषेक कुमार खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। जल्द ही फैंस उन्हें रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में देखेंगे। इन रूमर्स पर खुद फर्स्ट रनर-अप ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि अभिषेक ने क्या कहा।
खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगे?
जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अभिषेक कुमार से कई सारे सवाल जवाब किए गए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा बनने वाले हैं तो इस सवाल ने ‘उडारियां’ एक्टर के चेहरे पर हल्की मुस्कान ला दी। अभिषेक ने सवाल का कुछ इस तरह से जवाब दिया कि आगे कुछ पूछने को बचा ही नहीं। अभिषेक ने कहा, ‘प्लीज नो कमेंट्स’ इसके बाद सारे सवाल वहीं खत्म हो गए।
यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी Fighter, पांचवें दिन ही फिल्म की कमाई में भयंकर गिरावट
ईशा मालवीय के सवाल पर कही ये बात
इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कुमार से उनकी एक्स और शो की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय को लेकर भी सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि जब ईशा बिग बॉस के घर से बाहर गईं तो आप रोने लगे थे? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा, ‘हां मुझे बुरा लगा, पता नहीं क्यों लगा, हां मुझे बुरा नहीं लगना चाहिए था।’ अभिषेक ने आगे कहा कि, ‘जब मैं सामान पैक कर रहा था तो उडारियां के सेट की याद आ गई।’
ट्रॉफी न मिलने पर बोले अभिषेक
बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर-अप ने आगे कहा कि वो पहले दिन से ही शो को जीतने के लिए आए थे। हां वो बात अलग है कि ट्रॉफी मिलने से चूक गए लेकिन वह फर्स्ट रनर-अप बनकर खुश हैं। जीत के सवाल पर अभिषेक ने कहा, ‘इसका जवाब मैं बिग बॉस के अंदाज में ही दूंगा.. एक विलेन आया था जो विनर बन गया।’
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
13 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines