ऋतिक रोशन की सुपरहिट सुपरहीरो सीरीज ‘कृष’ एक बार फिर लौट रही है और इस बार पहले से भी ज्यादा बड़ी, रोमांचक और इमोशनल कहानी लेकर आ रही है। ‘कृष 4’ में न सिर्फ पुराने किरदार लौट रहे हैं बल्कि कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हो रही है।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के बाद दो बड़े नाम हुए शामिल
न्यूज 18 डॉट कॉम की खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी पुरानी भूमिका में नजर आएंगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा, रेखा और प्रीति जिंटा भी फिल्म का हिस्सा होंगी। रेखा, जो पहले ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ में ऋतिक की मां बनी थीं, इस बार भी वही किरदार निभाएंगी। वहीं, प्रीति जिंटा की वापसी से फिल्म में एक नया तड़का लगेगा।
तीन किरदारों में दिखेंगे ऋतिक रोशन
इस बार ऋतिक रोशन एक साथ तीन अलग-अलग रोल निभाएंगे, एक अतीत से, एक वर्तमान से और एक भविष्य से जुड़ा होगा। फिल्म की कहानी एक बड़े ग्लोबल खतरे के आसपास घूमेगी, जिससे निपटने के लिए कृष को कई रूप लेने पड़ेंगे। इसमें शानदार एक्शन, हाई-क्वालिटी VFX और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा।
इस फिल्म की एक और खास बात ये है कि पहली बार ऋतिक रोशन निर्देशन भी करेंगे। वह फिल्म की स्क्रिप्ट पर आदित्य चोपड़ा की टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फिल्म का प्री-विजुअलाइजेशन वाईआरएफ स्टूडियो में शुरू हो चुका है और इसे इंटरनेशनल लेवल के विजुअल इफेक्ट्स से सजाया जा रहा है।
‘कृष 4’ क्यों है खास?
‘कृष 4’ सिर्फ एक और सुपरहीरो फिल्म नहीं है बल्कि यह भारतीय सिनेमा में फैंटेसी और साइंस-फिक्शन को एक नई ऊंचाई देने वाली फिल्म बन सकती है। इसमें जबरदस्त स्टारकास्ट, दमदार कहानी और शानदार विजुअल्स होंगे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss19 में इन 5 सेलेब्स को देखना चाहते हैं फैन्स, जानें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
24 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines