---विज्ञापन---

भोजपुरी

पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? जानिए इमोशनल पोस्ट के पीछे की असली कहानी | Bhojpuri Talk

Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में एक्टर की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिसे पवन और उनकी मां से जोड़ा जा रहा है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 1, 2026 10:18
Pawan Singh-Jyoti Singh
पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? (photo- Jyoti Singh/Insta)

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले काफी समय से वाइफ ज्योति सिंह के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. कभी उनकी तीसरी शादी को लेकर मीडिया में खबरें रहती हैं तो कभी किसी के साथ लिंकअप तो कभी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के साथ किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से वो एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच ज्योति सिंह की क्रिप्टिक पोस्ट ने हलचल मचा दी है. उनकी पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने बेटे का घर ना बसने की वजह से उनकी मां को दोषी ठहराया है. चलिए बताते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ.

दरअसल, पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा के बीच ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की और इसमें उन्होंने किसी का नाम लेकर जिक्र नहीं किया. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘अपनी बेटी की शादी उस शख्स से करना, जिसमें फैसले लेने के लिए कबिलियत हो, वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगाते हैं.’ ऐसे में उनकी इस पोस्ट को पवन सिंह की मां से जोड़ा जा रहा है और चर्चा होने लगी है कि उनकी मां की वजह से उनका घर नहीं बस पा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कमरे में ले गया और…’, फोटोग्राफर की गंदी डिमांड पर छलका साउथ की फेमस एक्ट्रेस का दर्द, कौन हैं ऐश्वर्या राजेश?

‘शादी या तलाक, औरत ही घर खोती है’- ज्योति सिंह

इसके साथ ही ज्योति सिंह ने एक और पोस्ट साझा की है. इसमें उन्होंने अपना औरत होने का दर्द बयां किया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘शादी करो या तलाक दो, दोनों ही हालात में औरत ही अपना घर खोती है. एक आदमी कभी बेघर नहीं होता.’ ऐसे में ज्योति की ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

ज्योति सिंह का ‘सीता वनवास’ वाला तंज

इतना ही नहीं, जब पवन सिंह का नाम महिमा सिंह के साथ जुड़ने लगा और शादी की चर्चा जोरों पर होने लगी तो इसी बीच ज्योति सिंह ने एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘सीता वनवास में भी साथ थीं, राम अयोध्या में भी साथ नहीं दे सके.’

jyoti Singh Post

यह भी पढ़ें: Ram Charan और Upasana बने जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा, मेगास्टार Chiranjeevi ने फैंस को दी गुड न्यूज

ज्योति सिंह की इमोशनल पोस्ट के पीछे की कहानी

पवन सिंह जन्मदिन के बाद से ही काफी चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, उसके पहले ही उनका नाम एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा था लेकिन उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन में ये चर्चा तेज हो गई थी जब महिमा के साथ उनका क्लोज बॉन्ड देखने के लिए मिला था. वो एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर केक काटते नजर आए थे.

‘मिस्ट्री गर्ल’ को कहा था ‘जान’

बाद में चर्चा और तेज तब हो गई जब 22 जनवरी को पवन सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. इसमें वो मिस्ट्री गर्ल के साथ गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. उन्होंने भरी महफिल में एक्ट्रेस को ‘जान’ कहा था. एक्टर ने कहा था, ‘तुम तो मेरी जान हो.’ इस वीडियो के सामने आने के बाद ज्योति सिंह ने सीता वनवास वाला तंज कसा था.

पवन सिंह की मां ने कही थी छुटकारे की बात

इतना ही नहीं, गुंजन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में पवन सिंह के साथ उनकी मां भी पहुंची थीं. जहां उन्होंने गुंजन और पवन को अपना बेटा तो बताया साथ ही आंखों में आंसू लिए कहा था कि सभी लोग दुआ करें कि उनके बेटे को जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाए.

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘मर्दानी 3’ या ‘बॉर्डर 2’… बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पवन सिंह ने नकारी की थी तीसरी शादी की बात

वहीं, तीसरी शादी की चर्चा के बीच पवन सिंह ने रिपब्लिक भारत से बात की थी और इस दौरान उन्होंने खेसारी पर भी तंज कसा था और करियर के साथ ही रूमर्स पर भी रिएक्शन दिया था. इसी बातचीत में एक्टर से उनकी तीसरी शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि इसके पहले लोगों ने तो उनकी शादी का कार्ड तक छपवा दिया था. इस दौरान भोजपुरी अभिनेता ने तीसरी शादी की बात को नकार दिया था.

कौन हैं महिमा सिंह?

बहरहाल, अगर महिमा सिंह के बारे में बात की जाए तो पवन के करीब नजर आने वाली महिला ही महिमा सिंह हैं, जिसके साथ एक्टर ने म्यूजिक वीडियोज में काम किया. इतना ही नहीं, वह उनके साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी कर रहे हैं, जिसके सेट से रोमांटिक फोटोज भी सामने आए हैं. इसमें उनके साथ समर सिंह भी हैं. महिमा यूपी के बांदा की रहने वाली हैं. महिमा का पहला गाना पवन सिंह के बर्थडे 5 जनवरी को ही लॉन्च किया गया था.

कोर्ट में है पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का केस

गौरतलब है कि पवन सिंह दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के साथ तलाक लेना चाहते हैं और दोनों के तलाक का केस कोर्ट में है. हालांकि, कोर्ट ने दोनों को साथ रहने का एक और मौका दिया लेकिन दोनों अभी भी साथ में नहीं हैं. ऐसे में देखना होगा कि कोर्ट इनके तलाक के केस में क्या फैसला सुनाती है. वहीं, ज्योति ने बलिया कोर्ट में मेंटेनेंस का केस किया है. पवन और ज्योति ने 6 मार्च, 2018 में बलिया में शादी की थी. दोनों की अरेंज मैरिज थी. मगर रिश्ते में जल्द ही खटपट भी शुरू हो गई थी. ज्योति ने ससुराल वालों और पति पर अबॉर्शन कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप तक लगाए थे.

पहली पत्नी ने कर लिया था सुसाइड

अगर पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम देवी के बारे में बात की जाए तो एक्टर ने उनसे साल 2014 में शादी की थी और वो उनके भाई की साली थीं. इस प्रेम कहानी पर एक्टर फिल्म भी कर चुके हैं, ‘भइया के साली ओढ़निया वाली’. ये ब्लॉकबस्टर रही थी. नीलम देवी के साथ पवन का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था. शादी के एक साल में ही पवन की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था. कई बार पावर स्टार को कहते हुए भी सुना गया है कि वो उन्हें ‘देवी’ का दर्जा देते हैं और आज भी मिस करते हैं.

First published on: Feb 01, 2026 10:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.