Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘पेट में मारते थे…’, जब दर्द से कराहते हुए अमिताभ बच्चन ने की थी निरहुआ की फिल्म की शूटिंग

सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी में भी काम किया है. निरहुआ ने एक्टर को लेकर एक किस्सा बताया जब दर्द कराहने के बाद भी बिग बी ने उनकी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 3, 2026 12:01
Nirahua, Dinesh Lal Yadav, Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन और निरहुआ की फिल्म. (File photo)

हिंदी सिनेमा जगत में सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ना केवल बॉलीवुड बल्कि भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है. वह मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. ऐसे में अब निरहुआ ने अपनी फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मूवी का शूटिंग को पूरा करने के लिए अमिताभ दर्द से कराहते हुए सेट पर आए थे और फिल्म को पूरा किया था.

दरअसल, दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में काम किया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस और पत्नी जया बच्चन भी थीं. निरहुआ के साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पाखी हेगड़े को देखा गया था. ऐसे में अब सालों बाद इस फिल्म को लेकर निरहुआ ने दिलचस्प किस्सा साझा किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Holi 2026: 5 सुपरहिट होली सॉन्ग्स, जिन्हें मिले 1 बिलियन व्यूज, जानिए टॉप पर ‘रंग बरसे’ नहीं तो कौन

निरहुआ ने बताया बिग बी से जुड़ा किस्सा

निरहुआ ने हाल ही में डिजिटल कॉमेंट्री से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर फिल्मों तक के बारे में बात की. इसी बातचीत में उनसे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सपने को सच होने जैसा बताया साथ ही बिग बी से जुड़ा किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे वो दिन नहीं भूलता है, जिस दिन अमित जी को हॉस्पिटल जाना था. शायद ऑपरेशन था उनका और वो दर्द बहुत ज्यादा हो रहा था और वो शूट का आखिरी दिन था.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘वो हमारे दिल में जिंदा रहेंगे…’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर फरहाना भट्ट ने जताया दुख, तो भड़के हिना खान के पति

दर्द से कराह रहे थे अमिताभ बच्चन

निरहुआ आगे बताते हैं, ‘जब वो आए सेट पर तो हम लोगों को पता चला कि वो इसलिए आए हैं कि फिल्म को कंप्लीट करके फिर हॉस्पिटल जाएंगे. शॉर्ट कट होने के बाद हम दूर से देखते थे कि वो कुर्सी पर बैठकर पेट पर मारते थे. वो बहुत तकलीफ में थे. लेकिन उनका था कि ये जो प्रोड्यूसर की फिल्म बन रही है ये मैं कंप्लीट करके ही जाऊंगा ऑपरेशन थिएटर में.’ निरहुआ कहते हैं, ‘अपने काम के बारे में सोचेगे और ईमानदारी से काम करेगा वही अमिताभ बच्चन बन पाएगा.’ दिनेश लाल की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने एक नहीं बल्कि कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. इसमें ‘गंगा’, ‘गंगोत्री’ और ‘पान खाए सइयां हमार’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं.

First published on: Mar 03, 2026 12:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.