'वो हमारे दिल में जिंदा रहेंगे…', ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर फरहाना भट्ट ने जताया दुख, तो भड़के हिना खान के पति

अमेरिका और इजराइल के हमले के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया. उनकी मौत पर ‘बिग बॉस’ फेम फरहाना भट्ट ने शोक जताया और देशभर में कई जगह प्रदर्शन भी हुए थे. इस पर अब रॉकी जायसवाल ने गुस्सा जाहिर किया.

Hina Khan Husband Rocky Jaiswal, Rocky Jaiswal Slams on Farrhana Bhatt

फरहाना भट्ट पर भड़के रॉकी जायसवाल. (Photo- Instagram)

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया. अमेरिका-इजराइल के हमले के बीच इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. ऐसे में ‘बिग बॉस सीजन 19’ से मशहूर हुईं फरहाना भट्ट ने इस पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि वो सेहरी के बाद बिल्कुल सो नहीं पाई थीं. वह बहुत दुखी थीं. इस पर अब हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी और गुस्सा जाहिर किया और आलोचना की.

विज्ञापन

रॉकी जायसवाल ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास

फरहाना भट्ट का वीडियो सामने आने के बाद रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की और इसमें लिखा कि उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए शोक मनाता है, जब तक ये बात प्राइवेट हो लेकिन जब ऐसा पब्लिक में किया जाता है तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है. रॉकी ने आगे तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने इन शोक मनाने वालों को कभी किसी भारतीय के लिए इतना प्यार और आंसू बहाते कभी नहीं देखा. उन्होंने इसमें सैनिक, हमले के पीड़ितों, सरकार और पुलिस का जिक्र किया. रॉकी ने एपीजे अब्दुल कलाम का भी जिक्र किया कि उनके लिए भी आंसू नहीं बहाए.

विज्ञापन

रॉकी ने पोस्ट में आगे लिखा कि जो प्रोजेक्ट करता है, उसकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो देश के खिलाफ खड़ा है, उस विदेशी के लिए शोक मनाते हैं. उनका मानना है कि वफादारी ही सबकुछ है और वफादारी से ही सबकुछ साफ हो जाता है.

विज्ञापन

क्या बोली थीं फरहाना भट्ट?

बहरहाल, अगर फरहाना भट्ट के बारे में बात की जाए कि उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर क्या बोला तो एक्ट्रेस ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में कहा था कि वो एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें वो कभी नहीं भुला सकती हैं. उन्होंने कहा कि वो हमेशा उनके दिल में जीवित रहेंगे. उनका कहना है कि इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं और विश्वास नहीं करेंगे. फरहाना ने कहा कि सेहरी के बाद वो बिल्कुल नहीं सोईं और वो काफी दुखी थीं. उनका कहना था कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था.

अमेरिका-इजराइल की तरफ से जब ईरान के सुप्रीम लीडर पर हमला किया गया तो देश ने उनकी मौत की पुष्टि की. इसके बाद से भारत के तमाम राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए. लेकिन तेहरीन और दूसरे शहरों में जश्न भी बनाया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ