Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘सेट पर झगड़ते थे’, धोखेबाज हैं पवन सिंह? मोनालिसा बोलीं- उनके कई अफेयर रहे…

भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह को लेकर बात की और उनके साथ अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 12, 2026 18:58
Bhojpuri Actress Monalisa, Monalisa claims Pawan Singh had Many Affairs
धोखेबाज हैं पवन सिंह? (File Photo)

भोजपुरी सिनेमा से मोनालिसा ने दूरियां बना ली है. वह अब बहुत कम ही मौके पर किसी भोजपुरी फिल्म या शो में नजर आती हैं. वह टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में बिजी रहती हैं. उन्हें हाल ही में ‘द 50’ में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ देखा गया था. शो में उनका सफर खत्म हो गया है. ऐसे में अब उन्होंने इंटरव्यू में करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. एक समय था जब उनके अफेयर की चर्चा पवन सिंह संग खूब रही थी. अब सालों के बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, मोनालिसा ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर और पवन सिंह के साथ अफेयर की चर्चा पर बात की. उनका मानना है कि अगर भोजपुरी में किसी ने किसी के साथ 5-6 मूवीज कर ली तो अफेयर हो गया. एक्ट्रेस दावा करती हैं कि जब उन्होंने पवन सिंह और खेसारी के साथ काम किया था तो उनके पहले से ही अफेयर चल रहे थे. मोनालिसा ने कहा कि पवन सिंह उनके साथ काम करते थे तो उनके पहले से बहुत सारे अफेयर चल रहे थे. उस टाइम झगड़े भी होते थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फिर रिलीज होने वाली हैं रणवीर सिंह की धुरंधर, सीक्वल से पहले दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आएंगे रहमान डकैत

अक्षरा सिंह-पवन का होता था झगड़ा

मोनालिसा ने कहा कि वैनिटी में उनके झगड़े चल रहे थे. इसकी वजह से कई बार काम भी रुक जाता था. वो परेशान हो गई थीं कि उनका अफेयर किसी के साथ चल रहा है और नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है. मोनालिसा और पवन सिंह साथ में ‘पवन राजा’ और ‘सरकार राज’ जैसी मूवीज में साथ काम किया था. इस दौरान उनसे पूछा गया था कि जब पवन सिंह और मोनालिसा के अफेयर की चर्चा होती थी तो अक्षरा सिंह को इससे फर्क पड़ता था? तो इस पर मोनालिसा ने कहा कि उन्हें नहीं पता. क्योंकि उन्हें अक्षरा ने कभी नहीं कहा. वो सेट पर अपने में रहते थे. कई बार सेट पर उनका झगड़ा हो जाता था, जिससे वहां का माहौल अच्छा नहीं होता था. वो इन चीजों में ज्यादा नहीं घुसीं. लेकिन उन्होंने साफतौर से कहा कि पवन सिंह और अक्षरा साथ में थे, तब भी उनके अफेयर थे.

---विज्ञापन---

इसके साथ ही मोनालिसा ने खुद के साथ पवन सिंह के रिश्ते को लेकर कहा कि लोग घमंडी और बदतमीज बोलते हैं लेकिन उनका कहना है कि पवन ने उनके साथ कभी गलत नहीं किया और ना ही गलत तरीके से बात की.

यह भी पढ़ें: कितनी है Kritika Kamra की नेटवर्थ? अमिरी में पति Gaurav Kapur भी नहीं हैं पीछे

First published on: Mar 12, 2026 06:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.