हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/भोजपुरी/'हमारा पिछले जन्म…', निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे का बयान वायरल, एक्टर जता चुके शादी पर अफसोस
भोजपुरी
‘हमारा पिछले जन्म…’, निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे का बयान वायरल, एक्टर जता चुके शादी पर अफसोस
Nirahua-Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अक्सर रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब यूट्यूब क्वीन ने कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद वो अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.
निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे का बयान वायरल (Photo- Amrapali Dubey/Instagram)
Share :
भोजपुरी सिनेमा निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी अक्सर फिल्मों, गानों और अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी हिट है कि लिंकअप की खबरें भी खूब रहती हैं. कई बार तो आम्रपाली को निरहुआ की रियल वाइफ तक फैंस समझ बैठे थे. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है. ऐसे में अब आम्रपाली दुबे का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो निरहुआ के साथ अपना पिछले जन्म का रिश्ता होने का बताती हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
निरहुआ संग स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं आम्रपाली
दरअसल, आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि आम्रपाली निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. वह इस दौरान कहती हैं, 'हमारा बहुत स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है. मुझे लगता है ये आज का नहीं है. किसी के साथ पहली मुलाकात में आपका इतना अच्छा बॉन्ड नहीं हो सकता. हम लोगों का पिछला कुछ तो है. हमने एक-दूसरे का खाया है.'
इतना ही नहीं, आम्रपाली दुबे आगे कहती हैं, 'मेरा और दिनेश जी का बहुत स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है और ये इस जन्म का नहीं है.' यूट्यूब क्वीन एक्टर निरहुआ के साथ अपने बॉन्ड को काफी स्ट्रॉन्ग बताती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वह रिश्ते पर बात करती हैं और अपना बयान देती हैं.
https://www.instagram.com/p/DUOeHsMEmcB/
निरहुआ जता चुके शादी पर अफसोस
बहरहाल, आपको बता दें कि निरहुआ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर अफसोस जताया था और कहा था कि उनके पिता ने उनकी जबरन बिना पूछे शादी करवाई थी. निरहुआ ने इस दौरान कहा था कि वह अपनी शादी निभा रहे हैं. वह प्यार नहीं करते हैं. उन्होंने ये भी कबूला था कि पत्नी और बच्चों के इसके बारे में बताया भी है. उनके इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया था.
भोजपुरी सिनेमा निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी अक्सर फिल्मों, गानों और अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी हिट है कि लिंकअप की खबरें भी खूब रहती हैं. कई बार तो आम्रपाली को निरहुआ की रियल वाइफ तक फैंस समझ बैठे थे. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है. ऐसे में अब आम्रपाली दुबे का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो निरहुआ के साथ अपना पिछले जन्म का रिश्ता होने का बताती हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
निरहुआ संग स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं आम्रपाली
दरअसल, आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि आम्रपाली निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. वह इस दौरान कहती हैं, ‘हमारा बहुत स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है. मुझे लगता है ये आज का नहीं है. किसी के साथ पहली मुलाकात में आपका इतना अच्छा बॉन्ड नहीं हो सकता. हम लोगों का पिछला कुछ तो है. हमने एक-दूसरे का खाया है.’
इतना ही नहीं, आम्रपाली दुबे आगे कहती हैं, ‘मेरा और दिनेश जी का बहुत स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है और ये इस जन्म का नहीं है.’ यूट्यूब क्वीन एक्टर निरहुआ के साथ अपने बॉन्ड को काफी स्ट्रॉन्ग बताती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वह रिश्ते पर बात करती हैं और अपना बयान देती हैं.