Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

थिएटर के बाद OTT पर आ रही Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

'भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन' 6 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी पर और कब रिलीज होने वाली है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 23, 2026 23:10
bhabhi ji ghar par hain
'भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन' OTT पर होगी रिलीज

‘भाभी जी घर पर है’ एंड टीवी (&TV) का सबसे पॉपुलर शो है. यह एक कॉमेडी शो है, जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद करता है. ये शो पिछले 11 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. लेकिन हाल ही में शो की टीम ने मिलकर एक फिल्म बनाई जिसका नाम था ‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’. हालांकि यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और पूरी तरह फ्लॉप हो गई. लेकिन अब यह फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ देखने के बाद पाकिस्तानीयों ने उगला जहर, वायरल वीडियो देख खौल जाएगा खून

---विज्ञापन---

‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’ कब रिलीज हुई थी.

आपको बता दें कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो साल 2015 में शुरू किया गया था. यह शो पिछले 11 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए साल 2019 में इस टीवी सीरियल का स्पिन ऑफ, ‘पप्पू की उलटन पलटन’ भी लॉन्च किया गया था, जिससे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल, यही कारण था कि Zee Cinema और Edit II द्वारा भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल के कलाकारों को लेकर एक फिल्म बनाई गई थी. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: IMDb 8.8 और 500 मिलियन व्यूज…, 5 साल पुरानी 9 एपिसोड की इस सीरीज का अब आएगा सीजन 2

---विज्ञापन---

‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’ ओटीटी पर कब रिलीज होगी

‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’ में बीजेपी नेता और अभिनेता रवि किशन और निरहुआ जैसे भोजपुरी कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसकी जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म में एक पोस्ट शेयर कर दी है. आपको बता दें कि ‘भाभी जी घर पर हैं: फन ऑफ द रन’ Zee5 पर स्ट्रीम होने वाली है. दरअसल, जी5 ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मॉडर्न कॉलोनी की पलटन निकल पड़ी है, करने fun on the run… सही पकड़े हैं.’ यह सीरीज 3 अप्रैल को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.

First published on: Mar 23, 2026 11:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.