IMDb 8.8 और 500 मिलियन व्यूज…, 5 साल पुरानी 9 एपिसोड की इस सीरीज का अब आएगा सीजन 2
ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखने वाले लोग अक्सर शानदार कंटेंट का जिक्र करते रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे 5 साल पहले रिलीज किया गया था. इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आने वाला है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

आज के समय में लोग घर से बाहर जाकर थिएटर में फिल्में देखना काफी कम पसंद करते हैं. ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं जो 5 साल पहले रिलीज किया गया था.
ढिंढोरा के कितने एपिसोड हैं
2 / 5आपको बता दें कि यह सीरीज 9 एपिसोड की है, जिसे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ढिंढोरा' है. इस सीरीज को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने पसंद किया था.
भुवन बाम
3 / 5भुवन बाम एक बार फिर ओटीटी पर अपनी नई सीरीज लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. दरअसल साल 2021 'ढिंढोर' रिलीज हुई. वहीं अब इसका सीक्वल 'ढिंढोरा 2' भुवन बाम जल्दी लेकर आ सकते हैं. दरअसल, कुछ दिन पहले ही भुवन बाम की सीरीज 'ढिंढोरा 2' का ऐलान नेटफ्लिक्स ने किया था.
ढिंढोरा 2 कब आएगी
4 / 5हालांकि, इस सीरीज की अभी तक डिजिटल स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कुछ दिन पहले भुवन बाम ने 'ढिंढोरा 2' का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
ढिंढोरा सीरीज कब हुई थी रिलीज
5 / 5आपको बता दें कि भुवन बाम ने 'ढिंढोरा' सीरीज को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था, जिसे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे और आईएमडीबी ने इस सीरीज को 8.8 की शानदार रेटिंग दी थी.