Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस बेहद तेजी से मामले की जांच कर रही है। इस केस में अब तक तीन आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं और अन्य को पुलिस खोज रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें बाबा के मर्डर का आरोपी अपने गैंगस्टर होने का दावा कर रहा है।
शिवकुमार गौतम का पोस्ट वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में कथित तौर पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने से ठीक 80 दिन पहले तीन आरोपियों में से एक शिवकुमार गौतम सोशल मीडिया पर ‘गैंगस्टर’ के रूप में अपनी पहचान दिखा चुका है। सोशल मीडिया पर शिवकुमार गौतम ने अपने इंस्टाग्राम का बायो बदला और लिखा कि यार तेरा गैंगस्टर है जानी। फिलहाल ये आरोपी फरार है और पुलिस इसकी तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि ये फरार आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा गांव का रहने वाला है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये तो देखने में भी बच्चा-सा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसने बाबा को मार दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या दिन आ गए हैं। एक और यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग भी खुद को गैंगस्टर बताते हैं। इस तरह का रिएक्शन यूजर्स की ओर से आया है।
पुलिस कर रही जांच
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक पुलिस तीन आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी हैं और बाकी तीन की तलाश जारी है। पुलिस इस केस को बेहद बारीकी से जांच कर रही है। हर एक छोटी चीज पर अधिकारियों की नजर है। साथ ही सरकार ने भरोसा दिया है कि आरोपियों को नहीं बक्शा जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
इतना ही नहीं बल्कि इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ली गई है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही बाबा की हत्या करवाई है। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इसी की खोज में है कि इंटरनेट पर सामने आया ये पोस्ट सच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से किया गया है या फिर ये पोस्ट झूठा है।
यह भी पढ़ें- धमकी, फायरिंग और मर्डर… जेल में बैठे-बैठे Lawrence Bishnoi ने कैसे उड़ाई Salman Khan की नींद?
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines