बाहुबली को कटप्पा बताएंगे महिष्मती का वो राज! कैसी होगी Baahubali 3 की कहानी?

Baahubali 3 Possible Storyline: ‘बाहुबली 3’ का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं, अब फिल्म की कहानी को लेकर कई अटकलें लगाई जा चुकी हैं, चलिए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ अहम बातें।

Baahubali 3 Possible Storyline

Baahubali 3 Possible Storyline

Baahubali 3 Possible Storyline: साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्में ‘बाहुबली 1’ और ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में धूम मचाई थी। प्रभास स्टारर इस फ्रैंचाइजी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मापदंड स्थापित किया है। पहले दो पार्ट्स की अपार सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड्स बना दिए। अब फैंस को इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस फिल्म के अगले पार्ट का, जिसमें एक नई ही कहानी को दिखाया जाएगा। कैसी होगी फिल्म की कहानी, इसे लेकर अब तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

‘बाहुबली 3’ की कहानी पर चर्चा

इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘बाहुबली 2’ 2017 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद से राजामौली और प्रभास ने तीसरे भाग के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की। हालांकि हाल ही में निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि ‘बाहुबली 3’ की कहानी पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, ‘बाहुबली 3′ प्लानिंग में है। मैं पिछले हफ्ते फिल्म निर्माताओं के साथ चर्चा कर रहा था। उन्होंने पहले दो भाग लगातार बनाए, लेकिन अब वो एक गैप के बाद तीसरे भाग की योजना बना रहे हैं।’

स्पिन-ऑफ फिल्म हो सकती है ‘बाहुबली 3’

जहां एक तरफ फैंस को इंतजार है इसके तीसरे पार्ट का, वहीं दूसरी तरफ कहानी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस ‘बाहुबली 3’ की कहानी को लेकर अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुछ फैंस चाहते हैं कि जैसी कहानी वो बता रहे हैं वैसा ही फिल्म का प्लॉट हो, वहीं कुछ फैंस ने पहले से ही कहानी का अंदाजा लगाया है। इस बीच राजामौली का एक पुराना ट्वीट भी चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बाहुबली 2’ कहानी का अंत होगा। इससे ये कयास लगाया जा रहा है कि अगर ‘बाहुबली 3’ बनाई जाती है, तो ये एक स्पिन-ऑफ फिल्म हो सकती है। साल 2015 के एक ट्वीट में राजामौली ने कहा था, ‘बाहुबली 3 योजना में है, लेकिन पहले दो भागों की कहानी को खींचा नहीं जाएगा। दूसरे भाग के साथ ही पुरानी कहानी खत्म हो जाएगी। बाहुबली 3 को इस तरह से बनाया जाएगा कि दर्शकों ने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया होगा।’

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फैंस की तरफ से शेयर किए गए प्लॉट्स में से एक में कहा गया है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भल्लला देव की कहानी पर होना चाहिए। इस कहानी में उनके जीवन को दिखाना चाहिए कि कैसे उनके मन में अपने ही भाई के प्रति इतनी नफरत पैदा हो गई। वहीं एक और पॉसिबल कहानी में लिखा गया है कि फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का नाम कटप्पा हो सकता है। इस कहानी के मुताबिक बाहुबली कटप्पा से पूछेंगे कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को हमेशा राजा का हुकम क्यों मानना पड़ता है, चाहे वो सही हो या गलत। यानी कटप्पा बाहुबली को बता सकते हैं महिष्मती शासन से जुड़ा हर राज जो अब तक ऑडियंस के सामने नहीं आया है। एक और फैन ने कहानी का अंदाजा लगाते हुए लिखा कि अगले पार्ट की कहानी में दिखाया जा सकता है महेशमती शासन के बारे में बताया जा सकता है, कि कैसे ये शासन बना, कैसे महेंद्र बाहुबली के पिता अम्रेंद्र बाहुबली का इतना बड़ा साम्राज्य बन गया।

स्टोरी 1

स्टोरी 2

स्टोरी 3

स्टोरी 4

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ