Reason Behind Pahlaj Nihalani Death: पहलाज निहलानी के निधन की वजह आई सामने, लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रोड्यूसर

Pahlaj Nihalani Death Reason: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. इस निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है. बता दें कि उनके मौत की वजह सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि किस वजह से 76 की आयु में प्रोड्यूसर का निधन हो गया.

Reason Behind Pahlaj Nihalani Death

Reason Behind Pahlaj Nihalani Death

Pahlaj Nihalani Health Problem: मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. वे लंबे समस से लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) यानी लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने 4 जून 2026 को मुंबई के नानावटी अस्पतान में अंतिम सांस ली.

विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर से जुड़ी बीमारी से थे परेशान

पहलाज निहलानी पिछले कई महीनों से लीवर से संबंधित गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं (Liver-Related Complications) से जूझ रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण वे पिछले लगभग 30 दिनों से मुंबई के विले पार्ले स्थित नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था.

इंडस्ट्री में छाया मातम

पहलाज निहलानी के मौत पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. उनके पारिवारिक मित्र शशी रंजन और परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. पहलाज निहलानी के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है और तमाम फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं.

विज्ञापन

कब होगा अंतिम संस्कार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार आज (4 जून 2026, गुरुवार) दोपहर 3:00 बजे मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट (Santacruz Hindu Crematorium) में किया जाएगा. इस दौरान कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ