40 साल की इस एक्ट्रेस का डेब्यू करवाने वाले थे Pahlaj Nihalani, फिर क्यों नहीं बनी बात?
Pahlaj Nihalani: दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. इस बीच पहलाज का एक वीडियो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या है?
Pahlaj Nihalani: दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. आज सुबह आई इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. पहलाज लंबे समय से लीवर संबंधी समस्याओं से परेशान थे. अब 76 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. पहलाज निहलानी को ‘आंखें’, ‘जूली 2’, ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहलाज ही वो फिल्ममेकर हैं, जो बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन को डेब्यू करवाने वाले थे.
विज्ञापन
पहलाज निहलानी किसे करने वाले थे लॉन्च?
पहलाज निहलानी के इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट वीडियो है, जिसमें उन्होंने खुद बताया है कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लॉन्च करने वाले थे. इस वीडियो में पहलाज निहलानी कह रहे हैं कि इंट्रोड्यूस तो मैं ही करने वाला था. हमने बहुत मार्केटिंग की थी और तीन गाने रिकॉर्ड थे. कास्टिंग भी फाइनल हो गई थी.
वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि फिर उसको (कंगना) को लगा कि मैं कास्टिंग के साथ काम करूंगी, तो मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा. मैंने जो मार्केटिंग की उसमें उसको महेश भट्ट ने ऑफर किया. महेश भट्ट ने ऑफर किया, तो वो फिल्म खराब लगने लगी. फिर मैंने कहा कि जिसको काम करने में दिल नहीं है उसको छोड़ दो.
2006 में कंगना ने किया था डेब्यू
बता दें कि पहलाज निहलानी ने इस वीडियो को बीते साल यानी 2025, सितंबर 5 में शेयर किया था. पहलाज निहलानी की बात करें तो वो हिंदी सिनेमा का बेहद बड़ा नाम है और उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में एक अलग और खान जगह बनाई है. वहीं, अगर कंगना की बात करें तो उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था.
विज्ञापन
फिल्म ‘गैंगस्टर’ से करियर की शुरुआत
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था और इसमें कंगना के साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा ने अहम किरदार निभाया था. अब पहलाज के निधन के बाद उनका ये वीडियो भी चर्चा में आ गया.