हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 New Poster: 'ट्रैफिक जाम होने वाला है...', ‘ड्रीम गर्ल’ के पीछे दिखीं आशिकों की लाइन

विज्ञापन
Dream Girl 2 New Poster

Dream Girl 2 New Poster: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, साल 2019 में एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल की डिमांड की गई और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी जल्द आने वाली है। इस बीच अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Abhinav Shukla On Rubina Pregnancy Rumours: ‘लोगों को अटकलें लगाने दो’, पत्नी के प्रेग्नेंसी रुमर्स पर बोले अभिनव शुक्ला

विज्ञापन

Dream Girl 2 का नया पोस्टर जारी

बता दें कि अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि ट्रैफिक जाम होने वाला है, क्योंकि @pooja___dreamgirl आने वाली है। वहीं, बीते दिन यानी 31 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था और आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने शेयर की जानकारी

बता दें कि आयुष्मान खुराना ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी। वहीं, अगर फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें अभिनेता आयुष्मान खुरा रेड कलर का लंहगा-चोली पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही वो एक कार की बोनट पर खड़े हैं। वहीं, उनके पीछे कई लड़कों की लाइन लगी हुई है, जो उनके चाहने वाले है।

विज्ञापन

ये मंझे हुए कलाकार आ रहे नजर

फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में देखा जा सकता है कि इसमें आयुष्मान खुराना के साथ परेश रावल और अनु कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी भी शामिल है। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आनी वाली है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। आज पूजा अपने फैंस के दिलों के टेलीफोन की घंटी बजाने आ रही है। बता दें कि आज ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी आयुष्मान खुराना ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। वहीं, ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola