Ritu Shaw
Read More
Ayushman Khurrana Nora Fatehi Song: बी-टाउन के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ (An Action Hero) के जरिए जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रहे हैं।
ये उनकी पहली फिल्म होगी जब वो फिल्म में दमदार एक्शन स्टंट करते नजर आएंगे। मेकर्स ने इसका ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया है, जिसपर लोगो का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। वहीं अब इस फिल्म का पहला सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में नोरा फतेही का एक बार फिर जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।
https://www.instagram.com/p/Ck-RnebIikc/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने का एक शॉट क्लिप शेयर किया है, जिसमें नोरा फतेही और आयुष्मान को एक साथ डांस करते देखा जा सकता है। इस सॉन्ग का नाम ‘जेहड़ा नशा’ है। इस गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों के होश उड़ा रही है। सॉन्ग में दोनों के मूव्स को काफी पंसद किया जा रहा है, जिससे प्रशंसकों को ये और अच्छा लग रहा है।
बता दें, यह गाना मूल रूप से अमर जलाल और फरीदकोट द्वारा गाए एक हिट सॉन्ग का रीमेक है। गाने को यूट्यूब पर 26 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/reel/Ck56XWCIRKF/?utm_source=ig_web_copy_link
अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित, ‘एन एक्शन हीरो’ में आयुष्मान खुराना पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में होंगे। एन एक्शन हीरो आनंद एल राय द्वारा निर्मित है और 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है।
https://www.instagram.com/p/Ck3OrS8o5zO/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में होंगी। आयुष्मान खुराना पूजा के रूप में फिर से दिखेंगे और अनन्या पांडे उनकी महिला प्रेम की भूमिका निभाएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।