Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर आशीष चंचलानी ने परेश रावल से की अपील, बोले- आप ही फ्रेंचाइजी की आत्मा हैं

पिछले महीने यह खबर सामने आने पर सभी हैरान रह गए कि परेश रावल अब 'हेरा फेरी 3' में नजर नहीं आएंगे। अभिनेता के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने से फैंस निराश हैं। कॉमेडियन आशीष चंचलानी ने उनसे बाबू भैया के किरदार में लौटने की अपील की। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म उनके बिना बनेगी या नहीं।

Author
Written By: Aditya Updated: Jun 10, 2025 15:20
आशीष चंचलानी ने परेश रावल से की अपील (Photo Credit- Social Media)

अभिनेता परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के फैसले ने उनके फैंस को काफी निराश किया है। कॉमेडियन आशीष चंचलानी भी इस खबर से दुखी हैं। उन्होंने परेश रावल से गुजारिश की है कि वे एक बार फिर बाबू भैया का अपना मशहूर किरदार निभाने पर सोचें। जब एक फैन ने परेश रावल से ट्विटर पर अपील की कि वो ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के फैसले पर फिर से विचार करें, तब आशीष चंचलानी ने भी उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी और परेश रावल से वापसी की अपील की।

आशीष चंचलानी ने परेश रावल से की गुजारिश 

आशीष ने लिखा, “परेश सर, मुझे लगता है कि आप बाबू भैया के किरदार से थक गए होंगे। ये एक ऐसी स्थिति है जिसे कोई और नहीं समझ सकता, लेकिन हम सब ईमानदारी से आपसे गुजारिश करते हैं कि आप लौट आइए। आप इस फिल्म सीरीज की जान हैं। उम्मीद है कि आप कोई रास्ता जरूर निकालेंगे।”

---विज्ञापन---

ये ट्वीट उन्होंने एक फैन की पोस्ट पर लिखा था जिसमें कहा गया था, “सर, कृपया एक बार फिर सोचिए। आप ‘हेरा फेरी’ फिल्म के हीरो हैं।” इसके जवाब में परेश रावल ने लिखा, “नहीं… ‘हेरा फेरी’ में तीन हीरो हैं,” और उन्होंने खुद के साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का नाम लिया।

परेश रावल नहीं होंगे ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा

पिछले महीने ये खबर आई थी कि परेश रावल अब ‘हेरा फेरी 3’ में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से कई लोग चौंक गए थे, साथ ही ये भी कहा गया कि अक्षय कुमार परेश रावल पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सोच रहे हैं।

इस पर परेश रावल ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, “मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी सही तरीके से फिल्म छोड़ने और बाहर निकलने को लेकर एक जवाब भेज दिया है। जब वे मेरा जवाब पढ़ेंगे, तो सारा मामला साफ हो जाएगा।”

फिलहाल ये साफ नहीं है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और डायरेक्टर प्रियदर्शन परेश रावल के बिना ‘हेरा फेरी 3’ बनाएंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें- ‘मैं तो 1-2 को धक्का दे दूं…’, फराह खान ने कहा जब हीरोइन सेट पर गिरती है तो फिल्म हिट होती है

First published on: Jun 10, 2025 03:17 PM

संबंधित खबरें