'मैं तो 1-2 को धक्का दे दूं...', फराह खान ने कहा जब हीरोइन सेट पर गिरती है तो फिल्म हिट होती है

फराह खान ने एक किस्सा सुनाया कि काजोल ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दौरान सेट पर गिर गई थीं, और प्रीति जिंटा भी ‘कल हो ना हो’ के सेट पर गिरी थीं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी फिल्मों के दौरान गिरने के किस्से बताए।

'मैं तो 1-2 को धक्का दे दूं...', फराह खान ने कहा जब हीरोइन सेट पर गिरती है तो फिल्म हिट होती है

Photo Credit : Social Media

फिल्म डायरेक्टर फराह खान के व्लॉग्स इन दिनों खूब पॉपुलर हो रहे हैं। इन व्लॉग्स में वह अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं और उनके साथ मिलकर खाना बनाती हैं। अपने हाल के व्लॉग में फराह, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के घर गईं। बातचीत के दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि अगर किसी फिल्म की हीरोइन शूटिंग के दौरान गिर जाए तो वो फिल्म जरूर हिट होती है।

विज्ञापन

फराह ने कहा- सेट पर हीरोइन गिरे तो फिल्म हिट होती है

जब फराह और सान्या बात कर रही थीं तो फराह ने सान्या की टांग पर एक चोट का निशान देखा। इस पर सान्या ने बताया कि यह चोट उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग के दौरान बाइक से गिरने पर लगी थी। उन्होंने ये भी बताया कि ‘बधाई हो’ फिल्म के एक गाने ‘मोरनी बनके’ की शूटिंग के दौरान फ्लोर पर तेल डाल दिया गया था ताकि वो ज्यादा चमके, लेकिन इससे वह फिसल गईं। फराह ने इस पर हंसते हुए कहा, “जिस फिल्म में हीरोइन गिरती है, वो फिल्म हिट हो जाती है।” सान्या ने भी मजे में कहा कि वह तो लगभग हर फिल्म में गिरती हैं। इस पर फराह ने चुटकी ली कि शायद इसी वजह से तुम्हारी फिल्में हिट हो जाती हैं।

विज्ञापन

फराह को याद आई काजोल और प्रीति की बातें

फराह ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “काजोल तो हर फिल्म में गिर जाती थीं, जैसे ‘कुछ कुछ होता है’ में। हम लोग तभी बोल देते थे कि अब तो फिल्म हिट हो जाएगी। ‘कल हो ना हो’ की शूटिंग के वक्त प्रीति जिंटा एक ब्रिज पर शूट कर रही थीं और वहीं गिर गईं। तब भी हमें लगा कि अब फिल्म चलेगी। मैं तो कभी-कभी सोचती हूं कि किसी को खुद ही धक्का दे दूं ताकि फिल्म हिट हो जाए।”

फराह और सान्या के आने वाले प्रोजेक्ट्स

काम की बात करें तो फराह खान आखिरी बार टीवी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में होस्ट के तौर पर दिखीं थीं। इस शो को शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना ने जज किया था और एक्टर गौरव खन्ना ने यह शो जीता था। वहीं सान्या मल्होत्रा अब अपनी अगली फिल्म ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी हैं। शशांक खेतान द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ