हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/‘धुरंधर’ बनी Asha Bhosle की आखिरी याद, आवाज ने फिर जीत लिया लोगों का दिल
एंटरटेनमेंट
‘धुरंधर’ बनी Asha Bhosle की आखिरी याद, आवाज ने फिर जीत लिया लोगों का दिल
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रहीं 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. आशा भोसले की आखिरी बार आवाज फिल्म 'धुरंधर' में सुनने को मिली थी. बता दें कि कल यानी 13 अप्रैल को सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
'धुरंधर' फिल्म में आखिरी बार सुनाई दिया आशा भोसले का गाना
Share :
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
आशा भोसले
दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया.
उन्हें 11 अप्रैल 2026 को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए और 20 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज दी.
आशा भोसले
उनका लोकप्रिय गाना 'पिया तू अब तो आजा' 1971 में फिल्म 'कारवां' में रिलीज हुआ था और हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में भी इस्तेमाल किया गया था.
भारतीय सिनेमा की मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें बीती रात यानी 11 अप्रैल 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया है. आशा भोंसले के गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. दरअसल, कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय के साथ कभी भी पुराने नहीं होते हैं, बल्कि वह समय के साथ और ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं.
'धुरंधर' में आखिरी बार सुनाई दिया आशा भोसले का गाना
आशा भोसले का लोकप्रिय गाना 'पिया तू अब तो आजा' दर्शकों को आज की खूब पसंद आता है. इतना ही नहीं लोग इस गाने पर रिल भी बनाते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी करते हैं. आपको बता दें कि आशा भोसले का गाना 'पिया अब तू आजा' साल 1971 में फिल्म 'करवा' में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. वही अब यह गाना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में दर्शाया गया था जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था.
https://youtu.be/hosbQVvlais?si=KNCQr85vUm2lpBk7
दरअसल, बताया जाता है कि जब 'पिया अब तू आजा' गाना रिकॉर्ड किया जा रहा था, तो आशा भोसले खूद को थोड़ा असहज महसूस कर रही थी. क्योंकि उस दौर के हिसाब से यह गाना काफी बोल्ड माना जाता था. हालांकि, संगीतकार आर. डी. बर्मन को इस गाने पर पूरा भरोसा था कि यह गाना दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाएगा और उनका अंदाजा बिलकुल सही साबित हुआ था.
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में लगभग 12,000 से ज्यादा और करीब 20 भाषाओं से ज्यादा में अपनी आवाज दी है. उनके गाने दर्शकों को खूब पसंद आते थे. फिर चाहे वह रोमांटिक गीत हो या गजलें हो लोग उनकी आवाज हर गीत सुनना चाहते थे.आशा भोसले की आखिरी आवाज आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में सुनने को मिली है, जो अब करोड़ो फैंस को याद रहेगी.
भारतीय सिनेमा की मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें बीती रात यानी 11 अप्रैल 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया है. आशा भोंसले के गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. दरअसल, कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय के साथ कभी भी पुराने नहीं होते हैं, बल्कि वह समय के साथ और ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं.
‘धुरंधर’ में आखिरी बार सुनाई दिया आशा भोसले का गाना
आशा भोसले का लोकप्रिय गाना ‘पिया तू अब तो आजा’ दर्शकों को आज की खूब पसंद आता है. इतना ही नहीं लोग इस गाने पर रिल भी बनाते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी करते हैं. आपको बता दें कि आशा भोसले का गाना ‘पिया अब तू आजा’ साल 1971 में फिल्म ‘करवा’ में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. वही अब यह गाना रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में दर्शाया गया था जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था.
दरअसल, बताया जाता है कि जब ‘पिया अब तू आजा’ गाना रिकॉर्ड किया जा रहा था, तो आशा भोसले खूद को थोड़ा असहज महसूस कर रही थी. क्योंकि उस दौर के हिसाब से यह गाना काफी बोल्ड माना जाता था. हालांकि, संगीतकार आर. डी. बर्मन को इस गाने पर पूरा भरोसा था कि यह गाना दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाएगा और उनका अंदाजा बिलकुल सही साबित हुआ था.