Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Asha Bhosle की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड की मशहूर गायिका का आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आ रहे कि उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Apr 11, 2026 21:30
आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सिंगर को अचानक हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दे की अस्पताल से सिंगर की स्थिति को लेकर कोई अपडेट अभी सामने नहीं आया है.

कब बिगड़ी आशा भोसले की तबीयत

फिल्मी दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आज यानी 11 अप्रैल 2026 को हार्ट अटैक आने के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इस खबर की पुष्टि ब्रिज कैंडी अस्पताल के डॉक्टर मने की है. हालांकि, अभी तक इससे ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

बता दें कि अस्पताल के बाहर पेपर राजी पहुंचे हैं. लेकिन अभी भी परिवार के सदस्यों ने इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. वही आशा भोंसले के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी परेशान नजर आ रहे हैं. इतना ही फिल्मी दुनिया में भी इस खबर के बाद सेलेब्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं. आशा भोंसले पिछले 70 सालों से फिल्मी इंडस्ट्री में एक्टिव है.

यह भी पढ़ें: CBSE में किस स्टार के आए कितने नंबर? Shah Rukh Khan से लेकर Kriti Sanon तक का देखें रिपोर्ट कार्ड

---विज्ञापन---

आशा भोसले ने कब गाया था पहला गाना?

आपको बता दें कि आशा भोसले ने साल 1948 में पहला गाना गाया था, जिसके बोल हैं, ‘सावन आया है’ इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था. दरअसल, आशा भोसले ने अभी तक के करियर में करिब 16,000 गाने गाए है, जो सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी, भोजपुरी, तमिल, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, अंग्रेजी, मलयालम, और रूसी भाषा में मौजूद है. पुराने जमाने में आशा भोसले के गाने के बिना फिल्में भी आधुरी सी मालुम होती थीं.

First published on: Apr 11, 2026 08:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.