CBSE में किस स्टार के आए कितने नंबर? Shah Rukh Khan से लेकर Kriti Sanon तक का देखें रिपोर्ट कार्ड
सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई बार अच्छा नंबर्स आने पर खुशी भी जाहिर करते हुए नजर आते हैं. वहीं कम नंबर मिलने पर छात्र निराश भी हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा बनाने वाले सितारे सीबीएसई बोर्ड में कितने नंबर लाए थे. आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सीबीएसई से पढ़ाई की है.

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से अपनी स्कूलिंग पुरी की है. आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ बड़े कलाकारों के बारे में बड़े कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से अपनी पढ़ाई पूरी की है और आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. चलिए जानते हैं कि उन कलाकारों ने पढ़ाई में कितने नंबर लाए हैं.
शाहरुख खान
2 / 6लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आता है. शाहरुख खान ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से की है. किंग खान पढ़ाई के साथ-साथ खेल और ड्रामा में भी शानदार प्रदर्शन किया करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो शाहरुख खान ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास किया है, जिसमें उन्हें लगभग 80.5% मार्क्स हासिल किए थे.
हुमा कुरैशी
3 / 6दूसरे नंबर पर हुमा कुरैशी का नाम आता है. हुमा कुरैशी ने बनियान ट्री स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और बाद में वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है. आज हुमा कुरैशी बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है.
कृति सेनन
4 / 6तीसरे नंबर पर कृति सेनन का नाम मौजूद है. कृति ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है. कृति ने 12वीं में 90% से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे. बता दे कि कृति सेनन ने बाद में Btech की भी पढ़ाई पूरी की है. आज वह फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है.
तापसी पन्नू
5 / 6चौथे नंबर पर तापसी पन्नू का आता है. तापसी का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने माता जय कौर पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़ा हुआ था. बता दे कि स्कूलिंग के बाद तापसी ने इंजीनियरिंग की है और बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम आता है. सिद्धार्थ ने अपनी स्कूलिंग के डॉन बॉस्को स्कूल (Don Bosco School)और नवल पब्लिक स्कूल (Naval Public School) पूरी किया है. बता दें कि दोनों स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़े हुए थे. सिद्धार्थ ने बाद में शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है.