Armaan Malik made Fun of Sana Makbul Boyfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 तो खत्म हो चुका है लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंटेस्टेंट्स के बीच बिग बॉस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अभी हाल ही में सना मकबूल ने एक इंटरव्यू में यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट अरमान मलिक को खुला सांड कह दिया था। अब अरमान मलिक ने सना मकबूल की पर्सनल लाइफ को लेकर एक तगड़ा कमेंट किया है। अरमान मलिक ने सना मकबूल के बॉयफ्रेंड को लेकर मजाक बनाया जिसमें उनका साथ उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने भी दिया। आखिर क्या कुछ कहा अरमान मलिक ने देखिए रिपोर्ट में।
अरमान मलिक ने उड़ाया सना का मजाक
दरअसल अरमान मलिक अपने नए व्लॉग में कहते हुए नजर आए कि बिग बॉस के घर के अंदर कुछ मच्छर-मक्खी उनकी बॉडी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। उन्हें थुलथुला कह रहे थे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अब क्या सोचकर उन्होंने शादी करने के फैसला लिया है। अरमान मलिक ने कहा चलो मेरी तो शादी हो गई। टाइम से मैंने बच्चे कर लिए लेकिन वो अब क्या सोच कर शादी कर रहे हैं। अरमान ने इतना पूछने पर उनके साथ में बैठीं उनकी पत्नी पायल मलिक ने कहा- मनी मनी। आगे बात करते हुए पायल कहती हैं नो मनी नो हनी।
सना मकबूल ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
जाहिर है अरमान मलिक और पायल यहां पर सना मकबूल के बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वो ये कहना चाहते हैं कि सना मकबूल अपने बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी से पैसों के लिए शादी कर रही हैं। फिलहाल अरमान और पायल के इस बयान पर सना मकबूल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने अभी अरमान-पायल के वीडियो पर कुछ रिएक्शन नहीं दिया है।
सना मकबूल ने अरमान को बुलाया था सांड
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल इंस्टाग्राम लाइव पर नजर आई थीं, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बिग बॉस की जर्नी को लेकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद कई इंटरव्यूज दिए जिसमें उन्होंने अरमान मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव के साथ अपनी दुश्मनी पर बात की। उन्होंने अरमान मलिक का नाम आते ही उन्हें सांज कह दिया। अरमान और सना की बिग बॉस के घर के अंदर आपस में कभी नहीं बनती थी। दोनों के आपस में बहुत झगड़े हुए लेकिन फिनाले के बाद जब सभी अपने-अपने घर वापस जा रहे थे तो अरमान मलिक ने कहा वो शो में हुई चीजों को वहीं छोड़कर जा रहे हैं। सना मकबूल उनकी बहन जैसी हैं, इसलिए उनके जीतने से वो खुश हैं।
श्रीकांत बुरेड्डी से शादी करेंगी सना मकबूल
इधर सना मकबूल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने का ऐलान कर दिया है। शो खत्म होने के बाद हुए इंटरव्यूज में श्रीकांत बुरेड्डी के साथ शादी करने को लेकर सना ने कहा है कि ऐसा जल्द ही होगा। वो श्रीकांत के साथ बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Gyaarah Gyaarah Review: थ्रिलर और सस्पेंस का बेजोड़ मेल है ‘ग्यारह ग्यारह’, जानिए कैसी है वेब सीरीज की कहानी?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
16 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
19 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
21 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
22 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines