Armaan-Kritika Intimate Video Viral: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में यूट्यूबर अरमान मलिक की गेम को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में यूट्यूबर अपने मुद्दों को काफी स्ट्रांग तरीके से रखते हैं। भले ही विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद अरमान पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हों, लेकिन उनके फैंस उन्हें बराबर सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अरमान अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ रोमांस को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं।
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी में उनके और कृतिका के कोजी मोमेंट्स पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने हद पार कर दी। फैमिली शो में पत्नी के साथ इंटीमेट हो रहे अरमान मलिक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
कैमरे के सामने हो गए इंटीमेट
बता दें कि बिग बॉस पर अपडेट देने वाले ‘द खबरी’ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ बेड पर हैं। कमरे की लाइट बंद है, जबकि अरमान और कृतिका के कुछ कोजी मोमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की ओर देखकर स्माइल करते हैं। अरमान हाथ से कुछ मोमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी तब हुई, जब अरमान और कृतिका इंटीमेट होते हुए कैमरे में कैद हो गए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रहा है।
वीडियो को देखते ही भड़के यूजर
जैसे ही सोशल मीडिया पर अरमान मलिक और कृतिका का इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने यूट्यूबर को फैमिली शो में ऐसी अश्लील हरकतें करने पर जमकर लताड़ा।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अरमान की पहली पत्नी पायल को टैग कर देना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन्हें निकाल देना चाहिए। यह फैमिली शो है और बिग बॉस अपनी टीआरपी गिरा रहे हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘फैमिली शो में यह सब करने का क्या मतलब है? घर जाओ।’
पहले भी वायरल हुए थे कोजी मोमेंट
बता दें कि यह पहली दफा नहीं, जब अरमान मलिक और कृतिका मलिक के रोमांटिक मोमेंट्स कैमरे में कैद हुए हैं। इससे पहले भी यूट्यूबर को कृतिका के साथ कोजी होते हुए देखा जा चुका है। हालांकि इन फुटेज को शो में कट कर दिया जाता है, लेकिन 24 घंटे लाइव में अरमान और कृतिका का इंटीमेट सीन कट नहीं होता है। अब जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने यूट्यूबर को फैमिली शो में यह सब हरकत करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines