Lakshya on Marriage Rumor With Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक अपनी दो बीवियों को लेकर अक्सर ट्रोल होते हैं। एक से तलाक और दो शादियां कर चुके यूट्यूबर अचानक अपनी चौथी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पिछले दिनों करवाचौथ पर अरमान की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने अपने बच्चों की केयरटेकर लक्ष्य चौधरी से चौथी शादी रचा ली है।
वहीं लक्ष्य के हाथ की मेहंदी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं जिसमें यूट्यूबर का नाम ‘संदीप’ लिखा था। यह देखने के बाद फैंस का शक यकीन में बदल गया कि दोनों ने असलियत में शादी कर ली है। अब सच क्या है यह खुद लक्ष्य ने बता दिया है।
लक्ष्य ने शादी पर तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें उन्होंने यूट्यूबर अरमान मलिक के साथ अपनी चौथी शादी को लेकर रिएक्शन दिया है। वीडियो में लक्ष्य कुछ यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए दिखी हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए लक्ष्य ने कहा है, ‘मैं आपको बता दूं कि यह रक्षा बंधन का त्योहार होता है। मेरे पास मेरा भाई है, तो मैं अपने घर जाकर ही उसे राखी बाधूंगी। यहां किसी को थोड़ी न बांधू दूंगी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: दिवाली में डबल एविक्शन का फटेगा बम! इन 2 कंटेस्टेंट की हो जाएगी छुट्टी?
मेहंदी में लिखे नाम पर दिया रिएक्शन
बता दें कि सोशल मीडिया पर लक्ष्य से उनके भाई को लेकर सवाल पूछा गया था। दरअसल, कुछ यूजर्स का यह भी कहना था कि वो अरमान मलिक को भाई मानती हैं तो उन्हें राखी बांध दें। वहीं जब लक्ष्य से उनकी मेहंदी में लिखा अरमान का नाम यानी संदीप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर आप संदीप नाम की बात कर रहे हैं तो मैं आपको बता दें कि दुनिया में इस नाम के बहुत सारे लोग हैं। इस दुनिया में सिर्फ एक आदमी ही नहीं है।’
लक्ष्य ने आगे कहा, ‘मेरी अपनी पर्सनल लाइफ है और मैं इसे किसी के सामने डिसक्लोज नहीं कर सकती हूं। मेरी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है, क्यों चल रहा है या फिर मैंने अपने हाथ की मेहंदी में संदीप नाम क्यों लिखा है, यह मैं किसी को नहीं बताना चाहती हूं।’
करवा चौथ की तस्वीरों से शुरू हुई चर्चा
बता दें कि करवा चौथ के मौके पर अरमान मलिक ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें यूट्यूबर के साथ उनके बच्चों की नैनी भी दिखी थीं। दोनों को साथ में देखकर खबरें आने लगी थीं कि यूट्यूबर ने लक्ष्य के साथ चौथी शादी कर ली है। इसके अलावा व्लॉग में लक्ष्य के हाथ में संदीप नाम देखकर लोगों ने दोनों की शादी को लेकर कई सारे कमेंट्स करने शुरू कर दिए थे। शादी की इन खबरों पर अरमान मलिक की दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक ने भी रिएक्शन देते हुए इन खबरों को फर्जी बताया था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines