Malaika का नाम सुनते ही Arjun Kapoor के चेहरे की उड़ी हवाइयां, Rakul Preet भी क्राउड की हरकत से हुईं हैरान

Arjun Kapoor Reaction on Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का टूट गया रिश्ता अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का नाम सुनकर ऐसा रिएक्शन दिया है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Arjun Kapoor Reaction on Malaika Arora

Arjun Kapoor Reaction on Malaika Arora

विज्ञापन

Arjun Kapoor Reaction on Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दो पत्नियों के बीच फंसे एक पति की कहानी के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच तीनों स्टार्स एक इवेंट पर पहुंचे, जहां क्राउड इन्हें देखकर जोश से भर गया। हालांकि क्राउड के कुछ लोग अपने जोश में होश भी गवा बैठे और ऐसी हरकत कर दी जिसे देखने के बाद अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत दोनों ही हैरान हो गए। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

मलाइका का नाम सुनते ही अर्जुन का रिएक्शन 

इस इवेंट के दौरान भूमि, अर्जुन और रकुल स्टेज पर खड़े थे कि तभी क्राउड में से किसी ने जोर से मलाइका चिल्ला दिया। मलाइका का नाम सुनते ही अर्जुन एक बार के लिए हैरान हो गए, फिर रकुल प्रीत ने भी सुनते ही अर्जुन की तरफ देखा और हंसने लगीं। रकुल प्रीत भी एक बार के लिए हैरान रह गईं, इस तरह से मलाइका का नाम सुनते ही। हालांकि अर्जुन कपूर ने अपने रिएक्शन को कंट्रोल में रखा और कुछ भी ऐसा-वैसा रिएक्ट नहीं किया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट्स 

अर्जुन कपूर के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अब फैंस के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रकुल प्रीत का चेहरा देखिए, कैसे हंस रही हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अर्जुन के साथ अब बस ये बहुत हो चुका है।

अर्जुन-मलाइका ने 4 साल किया डेट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन वो अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते थे। दोनों को अक्सर एक साथ वेकेशन पर जाते हुए देखा गया और साथ में ही एक-दूसरे के बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। उनके प्यार की झलकियां फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। हालांकि पिछले साल एक दिवाली पार्टी में पहुंचकर अर्जुन कपूर ने साफ कर दिया था कि वो अब सिंगल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ