---विज्ञापन---

अनुराग कश्यप ने Netflix के सीईओ को क्यों कहा ‘बेवकूफ’? टेड सारंडोस ने ‘Sacred Games’ पर की थी टिप्पणी

नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारंडोस ने पॉडकास्ट में 'सेक्रेड गेम्स' को भारत में पहली रिलीज को लेकर टिप्पणी की, जिससे को-क्रिएटर अनुराग कश्यप भड़क गए। कश्यप ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'बेवकूफ' कहा।

---विज्ञापन---

हाल ही में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस, निखिल कामथ के WTF पॉडकास्ट में आए थे, जहां उन्होंने कई तरह की बातों पर चर्चा की। उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट के बारे में भी बात की, जिसमें सेक्रेड गेम्स, हीरामंडी, सीआईडी और द कपिल शर्मा शो जैसे शोज का जिक्र किया। लेकिन सेक्रेड गेम्स को लेकर उनकी एक टिप्पणी इस शो के को-क्रिएटर अनुराग कश्यप को पसंद नहीं आई। कश्यप ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्हें ‘मूर्ख’ बताया।

अनुराग कश्यप ने नाराजगी जताई

पॉडकास्ट में टेड सारंडोस ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि नेटफ्लिक्स को भारत में अपने पहले ओरिजिनल शो की शुरुआत ‘सेक्रेड गेम्स’ से करनी चाहिए थी या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि शायद किसी ज्यादा पॉप्युलर शो से शुरुआत करना बेहतर होता।

---विज्ञापन---

टेड की इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “उन्हें सास-बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी, अच्छा चलता। जो वो अब कर ही रहे हैं। मुझे हमेशा लगता था कि टेक्नोलॉजी वाले लोग कहानी समझने में थोड़े कमजोर होते हैं, लेकिन tedsarandos तो पूरी तरह से बेवकूफ निकला, ये नहीं पता था। अच्छा हुआ अब समझ आ गया। अब सब कुछ साफ हो गया है।”

---विज्ञापन---

‘सेक्रेड गेम्स’ नेटफ्लिक्स इंडिया का पहला ओरिजिनल शो था, जिसे अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने निर्देशित किया था। इसमें सैफ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े सितारे थे। यह शो 2018 में आया था और इसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि इसका दूसरा सीजन उतना पसंद नहीं किया गया, और फिर शो को बंद कर दिया गया।

टेड सारंडोस ने क्या कहा

पॉडकास्ट में टेड ने माना कि भारत जैसे बड़े देश में नेटफ्लिक्स को जमने में समय लग गया। उन्होंने कहा, “हमारा पहला भारतीय ओरिजिनल शो ‘सेक्रेड गेम्स’ था। मैंने सोचा था कि ये बढ़िया चलेगा, क्योंकि भारत में लोग फिल्मों को पसंद करते हैं और ये एक ऐसा टीवी शो था जो फिल्म जितना बड़ा दिखता था, जिसमें फिल्म स्टार्स थे। यह शो बहुत नया और अलग था, लेकिन मुझे यह बात समझ में नहीं आई कि हम एक नया टाइप का एंटरटेनमेंट लोगों को दे रहे थे।”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, “अगर मुझे दोबारा शुरुआत करनी हो, तो शायद मैं सेक्रेड गेम्स कुछ साल बाद बनाता और पहले कुछ ज्यादा पॉप्युलर और आम पसंद वाले शो करता। हमें पता था कि भारत में लोगों तक पहुंचने में समय लगेगा, लेकिन यहां का मार्केट बहुत बड़ा है और आने वाले सालों में और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- ‘हिन्दी थोपी जा रही…’, कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन ने भाषा के मुद्दे को लेकर दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

First published on: Jun 08, 2025 12:13 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola