Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा…’, ‘बिग बॉस’ फेम Anurag Dobhal का रोते हुए आखिरी वीडियो वायरल

Anurag Dobhal Last Video Viral: 'बिग बॉस' फेम अनुराग डोभाल चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने मम्मी-पापा के टॉर्चर के बारे में बता रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अनुराग डोभाल ने क्या कुछ कहा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 5, 2026 12:45
Anurag Dobhal Last Video Viral
यूट्यूबर ने वीडियो किया शेयर

Anurag Dobhal Last Video Viral: ‘बिग बॉस’ फेम मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल सुर्खियों में आ गए हैं. यूट्यूबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए सुसाइड की बातें करते नजर आ रहे हैं. वहीं अनुराग डोभाल ये भी बोल रहे हैं कि वो अब टूट चुके हैं और ये उनका लास्ट वीडियो है. अब जैसे ही ये वीडियो अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, वैसे ही ये मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अनुराग के फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अनुराग डोभाल ने क्या कुछ कहा?

अनुराग ने व्लॉग किया शेयर

अनुराग डोभाल दुनिया भर में UK07 राइडर के नाम से जाने जाते हैं. ‘बिग बॉस 17’ अपने गेम से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले अनुराग के वायरल वीडियो ने सभी सोशल मीडिया यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है. अनुराग ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे का लंबा-चौड़ा व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो रोते हुए अपनी लाइफ की स्ट्रगल के बारे में बता रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘खिड़कियां हिलती है, दरवाजे खड़खड़ाते हैं…’, बम धमाकों के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘ये डरावना है’

रोते हुए बनाया वीडियो

वीडियो के शुरुआत में अनुराग ऐलान करते हैं कि वो हमेशा के लिए यूट्यूब को छोड़ रहे हैं और ये उनका लास्ट व्लॉग है. यूट्यूबर ने रोते हुए वीडियो में कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मेरी ज़िंदगी में इतने बड़े बदलाव आए हैं, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. मुझे लगा ही नहीं था कि हालात इस तरह से मुझे तोड़कर रख देंगे. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे माता-पिता, भाई कलाम और बहन श्रेया होने वाली हैं. यूट्यूबर ने अपने संघर्ष भरे अतीत को याद करते हुए बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था. इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई का दबाव झेला और परिवार की आर्थिक मदद के लिए ट्यूशन तक पढ़ाया. लेकिन उनके मुताबिक, इतनी मेहनत के बावजूद उन्हें बदले में सिर्फ दुख और तकलीफ ही मिली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP का वो सितारा, जिसने गर्लफ्रेंड के लिए एक्टिंग में रखा कदम! फिर ‘कल्लू मामा’ से मिली पहचान

क्या बोले यूट्यूबर?

अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के साथ अपने रिश्ते और शादी से जुड़े विवादों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी शादी इंटर-कास्ट थी, जिसे उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया. अनुराग के मुताबिक शादी से छह दिन पहले ही उनके माता-पिता ने समारोह में आने से मना कर दिया जिसके कारण उन्हें सारी तैयारियां और व्यवस्थाएं खुद ही संभालनी पड़ीं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि परिवार ने उन्हें रिश्तेदारों के सामने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और उनसे माफी मंगवाई. अनुराग का कहना है कि माता-पिता ने उन्हें इतना मानसिक तौर पर परेशान किया कि उन्होंने कहा, ‘न हम खुद खुश रहेंगे और न तुम्हें खुश रहने देंगे.’ अनुराग ने दावा किया कि इसी मानसिक दबाव के कारण उन्होंने एक बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी. अब सोशल मीडिया पर अनुराग का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

First published on: Mar 05, 2026 12:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.