UP का वो सितारा, जिसने गर्लफ्रेंड के लिए एक्टिंग में रखा कदम! फिर 'कल्लू मामा' से मिली पहचान

फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर ऐसे रहे हैं जो अपनी यूनिक स्टाइल के बारे में जाने जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने एक्टिंग में कदम गर्लफ्रेंड की वजह से रखा था. चलिए आपको भी एक्टर की कहानी के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Saurabh Shukla birthday

Birthday Special: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. आज ये सितारे फैंस के दिलों पर राज करते हैं. बॉलीवुड के इन सितारों का नाम आज आइकॉनिक स्टार्स की लिस्ट में आता है. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने फनी से लेकर सीरियस रोल्स तक निभाए हैं. इस सितारे ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड के लिए की थी. जी हां बॉलीवुड का ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सौरभ शुक्ला हैं. चलिए एक्टर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

यूपी में पले-बढ़े एक्टर

सौरभ शुक्ला का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ. वहीं एक्टर का रिश्ता बचपन से ही कला से जुड़ा रहा. एक्टर के पिता आगरा घराने के गायक थे और उन्हें ही देखकर एक्टर के मन में भी कला जागी. एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने एक्टिंग क्लास में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ही एडमिशन लिया था. सौरभ शुक्ला ने इंटरव्यू में आगे कहा कि थिएटर के बाहर हमेशा लड़कियां दिखाई देती थी तो लड़के उनसे आकर्षित होते थे.

विज्ञापन

थिएटर का किस्सा

सौरभ शुक्ला ने भी थिएटर इसलिए ही जॉइन किया था, ताकि उनकी कोई गर्लफ्रेंड बन जाए. लेकिन जैसे ही उन्होंने थिएटर क्लास जॉइन की तो उनका टैलेंट उभरकर आया और उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां जानी. थिएटर में नाम बनाने के बाद एक्टर को ‘बैंडिट क्वीन’ में काम करने का मौका मिला. हालांकि इस फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा रोल नहीं था, लेकिन बॉलीवुड में इनको पहचान मिली.

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनाई पहचान

‘बैंडिट क्वीन’ के बाद एक्टर ‘सत्या’ मूवी में नजर आए. इस मूवी में एक्टर ने ‘कल्लू मामा’ का किरदार निभाया. ये किरदार इतना फेमस हुआ कि फैंस इसे काफी पसंद करने लगे. बाद में ये किरदार आइकॉनिक बन गया और आज भी उन्हें ‘कल्लू मामा’ के नाम से ही जाना जाता है. बता दें एक्टर ‘जॉली एलएलबी’, ‘बर्फी’, ‘ओएमजी’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ