Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Anupamaa: रुपाली गांगुली ने किया जबरदस्त डांस, बोलीं- ‘मन पर नहीं है जोर’

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पर्दे पर अनुपमा (Anupamaa) बनकर दर्शकों का दिल जीतती दिखाई देती हैं। तो वहीं दूसरी ओर एक सोशल मीडिया स्टार की तरह वो अपने इंस्टा फॉलोअर्स को भी विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। इस बीच उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक बार फिर […]

Author
Edited By : Ritu Shaw Updated: Apr 4, 2025 16:21

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पर्दे पर अनुपमा (Anupamaa) बनकर दर्शकों का दिल जीतती दिखाई देती हैं। तो वहीं दूसरी ओर एक सोशल मीडिया स्टार की तरह वो अपने इंस्टा फॉलोअर्स को भी विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। इस बीच उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक बार फिर अपने डांस मूव्स का जलवा बिखेरती देखी जा सकती हैं।

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस रील शेयर (Rupali Ganguly Dance Video) किया है, जिसमें वो हरे रंग के कॉलर और फ्रिल वाले ब्लाउज के साथ स्कर्ट पहने देखी जा सकती हैं। उनके आउटफिट को थोड़ा इंडियन और थोड़ा वेस्टर्न टच देने कोशिश की गई है। इस डिजाइनर आउटफिट को पहन वो करीना कपूर के पॉपुलर सॉन्ग ‘भागे रे मन कहीं’ पर झूमती नजर आ रही हैं। क्लिप में फैंस की फेवरेट अनुपमा अपने किलर डांस मूव्स के साथ शानदार एक्सप्रेशन देती भी देखी जा सकती हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मन पर कोई कंट्रोल नहीं है।” इंस्टाग्राम वर्ल्ड में रुपाली के इस वीडियो को अब तक 3.5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 49 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार बरसाया है। कमेंट सेक्शन में अनुपमा के फैंस उनपर तारीफों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें गॉर्जियस कह रहा है, तो कोई उन्हें ब्यूटिफुल कह रहा है। किसी ने उनके डांस मूव्स की तारीफ की है, तो किसी ने उनके एक्सप्रेशन की।

First published on: Jan 10, 2022 04:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.