Anupamaa Inside Story: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ स्टार प्लस पर कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में भी राजन शाही का यह शो नंबर वन पर अपना कब्जा बनाए रखता है। इस शो की जब से शुरुआत हुई है, तब से अब तक अनुपमा जो इस शो की मुख्य किरदार हैं, उन्हें हर बार मुश्किलों में घिरा हुआ ही दिखाया जाता है। फैंस जहां अनुज और अनुपमा के मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं मेकर्स दोनों को अलग रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि शो देखने वाले लोग अब मेकर्स की कहानी से ऊबने लग गए हैं। आज हम आपको 5 बड़े कारण बताएंगे जो अनुपमा को पकाऊ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
अनुज और अनुपमा का मिलन अधूरा
अनुपमा में 6 महीने का लीप आया है, जिसमें अनुपमा आशा भवन को चलाते हुए दिखाई गई है, जबकि अनुज अपनी बेटी आध्या के गम में सदमे में जा चुका है। जाहिर है कि दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि अनुज और अनुपमा का मिलन होगा लेकिन मेकर्स ने शो में लीप लाकर एक बार फिर शो की कहानी को आगे बढ़ा दिया। हैरानी की बात ये है कि अनुज और अनुपमा मिल तो गए लेकिन मिलकर भी नहीं मिल पाए क्योंकि अनुज को अनुपमा से चिढ़ हो गई है।
आध्या के लिए दोनों का अंधा प्यार
जब से आध्या और अनुपमा वाला इंसीडेंट हुआ है, आध्या अपनी मां से नफरत ही करती आ रही है। अनुपमा, किंजल, देविका और न जाने कितने लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की है कि अनु ने उसे कार से पहले निकालने की बजाए परी को क्यों निकाला था लेकिन उसकी अक्ल में यह बात नहीं फंस रही। वो अपनी ही मां को गुनहगार समझती है। उसे अपने पॉप्स यानी अनुज की कोई फिक्र नहीं और वो उसे छोड़ चली गई। अनुज बेटी के गम में सदमे में चला गया। इसके बावजूद अनुज और अनुपमा को अपनी सेल्फिश बेटी की हरकतें समझ नहीं आ रहीं। न उसके लिए अंधा प्यार कम हो रहा।
कुछ भी हो गलत सिर्फ अनुपमा
श्रुति के जाने के बाद अनुज अनु की जिंदगी में लौटना चाहता था, जबकि अनुपमा अपनी बेटी आध्या की नफरत के चलते उससे दूर भाग रही थी। आखिरी वक्त में अनु ने हार मान ली और अनुज का प्यार एक्सेप्ट कर लिया। दोनों मिलने वाले थे कि तभी आध्या घर छोड़कर चली गई। अनुज अनु को मिले बिना लापता हो गया। अब जब दोनों फिर मिले हैं तो अनुज का कहना है कि आध्या अनुपमा की वजह से उससे दूर हो गई। अरे भाई अनुपमा के पीछे अनुज पड़ा था फिर उसकी गलती कैसे? उसे तो अपनी बेटी की हरकत पता थी कि वो तमाशा करेगी।
यह भी पढ़ें: पत्नी के खर्चों ने जस्टिन बीबर को बनाया पाई-पाई का मोहताज? अंबानी के गेस्ट की ऐसी हुई हालत
शाह हाउस में एक से एक गिरगिट
शाह हाउस में एक से बढ़कर एक गिरगिट लोग हैं। जहां वनराज शाह को पैसों का घमंड है। वहीं बा हर बार अनुपमा को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। लीप आने के बाद डिंपी के रंग भी बदल गए हैं। वहीं अनुपमा के दोनों बच्चों तोषू और पाखी ने तो कसम खा रखी है कि वो अपनी मां को नीचा ही दिखाएंगे। ये ड्रामे बिल्कुल बोर करने जैसे हैं।
दोनों एक्स पति जीना करेंगे मुश्किल
शो की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अनुज अब अनुपमा से नाराज है और उसे आध्या का दोषी ठहरा रहा है। इसका फायदा वनराज उठाएगा और फिर दोनों एक्स पति मिलकर अनुपमा की उलझी जिंदगी को और नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऊपर से बरखा और अंकुश भी अपने रंग दिखाने शो में एंट्री ले चुके हैं। कुल मिलाकर मेकर्स शो को बोरिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ऐसी कहानियां लोगों को डिप्रेशन में डालने के लिए काफी हैं।
संबंधित खबरें
'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
1 hr ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
9 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
13 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
15 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
16 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
18 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
18 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
20 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines