Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

28 में निभाया 65 साल के पिता का रोल, 80s में बने सबसे खतरनाक विलेन…, 40 साल से बॉलीवुड पर छाया ये एक्टर

बॉलीवुड में कई सारे ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने विलेन का किरदार निभाया है, इतना ही नहीं उन्हें लोगों ने विलेन के रोल में काफी पसंद किया था. आज हम इस स्टोरी में एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने 28 साल की उम्र में 65 साल के पिता का रोल निभाया था और पिछले 40 साल से फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 8, 2026 15:39
anupam kher Film actor
बॉलीवुड के खूंखार विलेन अनुपम खेर

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने हर लुक और किरदार से लोगों का मनोरंजन किया है. यह एक्टर विलेन, पुलिस कमिश्नर और बुजुर्ग पिता का भी रोल निभाया है. बता दें कि यह अभिनेता पिछले 40 सालों से बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं अनुपम खेर हैं. अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1995 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था. अनुपम खेर कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्हें बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था, यही कारण था कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के बीच में ही छोड़ दी थी और बाद में वो चंडीगढ़ के पंजाबी विद्यालय में भारतीय नाटक की पढ़ाई शुरू की  थी. इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ ड्रामा में भी दाखिला लिया था.

यह भी पढ़ें: ‘मैं सम्मान करती हूं, लेकिन…’ Nia Sharma ने खोली इंडस्ट्री की पोल? सेलिब्रिटी मैनेजर को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

---विज्ञापन---

अनुपम खेर ने 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग पिता का निभाया रोल

अनुपम खेर बॉलीवुड में पिछले 40 सालों से अभिनय कर रहे हैं. अनुपम खेर ने 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग पिता का किरदार भी निभाया था. इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. दरअसल, जब भी इस किरदार के लिए उनसे सवाल पूछा जाता है, तो वह बस मुस्कुराकर कर कहते हैं. फिल्म है, जादू है, यही उनकी कला का कमाल था. इस किरदार के लिए एक्टर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा भी गया है.

यह भी पढ़ें: UK07 Rider का चौंकाने वाला Live, 150 की स्पीड में दौड़ाई कार, हुआ हादसा

---विज्ञापन---

अनुपम खेर ने इन फिल्मों में निभाया विलेन का रोल

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कर्मा, चालबाज और तेजाब जैसे फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाया है. अनुपम खेर को लोग विलेन के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया है. इतना ही नहीं उन्होंने कॉमिक रोल में भी अपना जलवा बिखेरा है. बता दें कि ‘राम लखन’ जैसी फिल्म में उनका कॉमिक किरदार लोगों को खूब पसंद आया था. एक्टर को इस किरदार के लिए फिल्मफेयर बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल प्ले का अवार्ड भी मिल चुका है. आपको बता दें कि अनुपम खेर को भारत सरकार द्वारा साल 2004 में पद्मश्री, 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है. 

First published on: Mar 08, 2026 03:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.