‘मैं सम्मान करती हूं, लेकिन…’ Nia Sharma ने खोली इंडस्ट्री की पोल? सेलिब्रिटी मैनेजर को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

TV एक्ट्रेस निया शर्मा अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है. निया ने एक फर्जी टैलेंट एजेंसी का भांडा फोड़ा है, उन्होंने आरोप लगाया है कि सेलिब्रिटी मैनेजर ने उनका नाम खराब करने की कोशिश की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

nia sharma
विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निहा शर्मा को हाल ही में लाफ्टर शेप 3 में देखा गया है. निया  शर्मा इस शो पर खूब लाइमलाइट बटोरती हुई नजर आती है. निया अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. लेकिन इन दिनों किसी और वजह से चर्चा में आ गई है. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. निया ने एक फर्जी टैलेंट एजेंसी का खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस एजेंसी का सेलिब्रिटी मैनेजर पहले निया शर्मा को मैनेज करता था. इसकी जानकारी निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर कर दी है. स्टोरी शेयर करते हुए निया ने उसे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने सेलिब्रिटी मैनेजर को पूरा एक्सपोज कर दिया है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में आने से पहले ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, सिर्फ 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग, जानें कब होगी रिलीज

विज्ञापन

कौन है उजित सिंह ?

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 7 मार्च 2026 को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपनी इंस्टा फीड को  नेगेटिव से भरना बिल्कुल भी पसंद नहीं. लेकिन कुछ लोगों का खुलासा करना भी बहुत जरूरी होता है. निया ने स्टोरी शेयर करते हुए सेलिब्रिटी मैनेजर उजित सिंह का जिक्र किया है. रिपोर्ट के मुताबिक उजित एक फर्जी टैलेंट एजेंसी गुलमोहर टैलेंट मैनेजमेंट के फाउंडर है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उजित पहले निया शर्मा का काम संभाला करते थे.

निया शर्मा ने पोस्ट में क्या लिखा

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘ये हैं वो सेलिब्रिटी मैनेजर जो सेलेब्स की पेमेंट खा जाते हैं और फिर नए ऑफिस लॉन्च करने की बात करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें. ये लोग क्रेडिबिलिटी और गुडविल की बातें करते हैं’. इतना ही नहीं निया ने अपनी पोस्ट में उजित सिंह का इंस्टा हैंडल भी मेंशन किया है. उन्होंने आगे लिखा ‘@UjitSingh-सेलिब्रिटी मैनेजर, गुलमोहर टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी. ये लोग अपने टैग्स और कमेंट सेक्शन तक खुले नहीं रख सकते, क्योंकि इन्हें पता है कितनी गालियां आएंगी. दिल्ली-एनसीआर के सभी इन्फ्लुएंसर्स इस गुलमोहर एजेंसी के स्कैमर्स से सावधान रहें.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ