Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कपूर खानदान में पसरा मातम, Anil Kapoor की मां का हुआ निधन

कपूर खानदान से एक बेहद बुरी खबर आई है। कपूर खान का एक सदस्य अब इस दुनिया में नहीं रहा। एक्टर अनिल कपूर के सिर से मां का साया उठ गया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: May 2, 2025 19:08
nirmal kapoor
nirmal kapoor File Photo

बॉलीवुड गलियारों से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर का निधन हो गया है। आपको बता दें, अनिल कपूर की मां और अर्जुन कपूर की दादी ने 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। उनके निधन की वजह भी सामने आ गई है।

अनिल, बोनी और संजय कपूर के सिर से उठा मां का साया

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की जिंदगी में अचानक से तूफान आ गया है। इन तीनों भाइयों की मां हमेशा के लिए इन्हें छोड़कर चली गई है। फैंस को भी ये खबर पढ़कर झटका लगा होगा। आज शाम ही ये बुरी खबर मिली है कि निर्मल कपूर की मौत हो गई है। फिलहाल कपूर फैमिली से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। निर्मल कपूर के निधन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 1 हफ्ते से निर्मल कपूर का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

---विज्ञापन---

1 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थीं निर्मल कपूर

वो बीते 1 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं और अब उन्होंने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। ऐसे में कपूर खानदान में शोक की लहर दौड़ गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरी तरह से मायूसी छा गई है। आपको बता दें, बीते साल मां के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने मां के लिए खास पोस्ट शेयर किया था। एक तस्वीर उनके बचपन की थी, जिसमें एक्टर मां के साथ बैठे नजर आए थे। तो दूसरी तस्वीर में पूरा कपूर खानदान साथ में खिलखिलाता हुआ दिखा था।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 का टीजर कब होगा रिलीज? Prime Video ने किया ऐलान

हिल गई कपूर खानदान की नींव 

वहीं, एक तस्वीर में निर्मल कपूर व्हीलचेयर पर दिखाई दे रही थीं। इन तस्वीरों को देखकर समझ आ रहा है कि उनमें सभी की जान बस्ती थी, लेकिन अब वो सभी की आंखों में आंसू छोड़ गई हैं। निर्मल कपूर के जाने के बाद कपूर फैमिली खुद को कैसे संभालेगी, ये सोचकर फैंस भी चिंता में आ गए हैं। इस खानदान की गहरी नींव अब हिल गई है।

First published on: May 02, 2025 06:50 PM

संबंधित खबरें