Panchayat Season 4 का टीजर कब होगा रिलीज? Prime Video ने किया ऐलान

‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर जरूरी डिटेल सामने आई है। जल्द ही इस सीरीज का टीजर आने वाला है। फैंस कब ये टीजर देख पाएंगे? अब उसका खुलासा हुआ है।

Panchayat Season 4

Panchayat Season 4 File Photo

प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ऐलान हो गया है। प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। अब प्राइम वीडियो के एक पोस्ट ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। दरअसल, अब जितेन्द्र कुमार की इस सीरीज को लेकर एक खास अनाउंसमेंट की गई है। ‘पंचायत सीजन 4’ का टीजर कब रिलीज होगा उसका खुलासा कर दिया गया है, वो भी बड़े मजेदार ढंग से।

‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर मिला अपडेट

दरअसल, कुछ देर पहले प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें एक्टर दुर्गेश कुमार नजर आ रहे हैं और उनके पॉपुलर लुक के साथ-साथ पोस्टर पर उनका वायरल डायलॉग भी लिखा हुआ है, ‘देख रहा है बिनोद।’ फिर लिखा है- ‘टॉप राइट कार्नर में’, जैसे ही आप ऊपर देखेंगे तो वहां लिखा है, ‘बॉटम लेफ्ट कार्नर में’। जब आप नीचे देखेंगे तो लिखा है, ‘पिन्ड कमेंट को।’

किस तारीख को आएगा ‘पंचायत 4’ का टीजर?

आपको बता दें, इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ‘कैसे नए सीजन का हाइप बनाया जा रहा है।’ साथ ही प्राइम वीडियो ने एक कमेंट पिन किया हुआ है और उसमें लिखा है, ‘बायो को चेक करें।’ यानी टीजर कब आएगा इसका खुलासा बायो में किया गया है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम बायो में साफ-साफ लिखा है कि ‘पंचायत सीजन 4’ का टीजर 3 मई को आउट होगा। अब जिस तरह से फैंस को एंगेज करते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ के टीजर वीडियो की जानकारी दी गई है, लग रहा है कि टीजर भी उतना ही इंटरस्टिंग होगा।

प्राइम वीडियो पर दिखा ‘पंचायत 4’ का हाइप

प्राइम वीडियो ने अब इस वेब सीरीज की हाइप बनाना शुरू कर दिया है। टीजर के बाद तो फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे। वैसे भी ‘पंचायत’ सीरीज को लेकर इंडिया में काफी क्रेज है। ये शो सिम्पलिसिटी के साथ भी लोगों का प्यार बटोरने में कामयाब हुआ है। इसकी कहानी में इतना दम है कि छोटे से छोटा किरदार भी पॉपुलर हो गया है। ‘पंचायत’ का जब भी कोई सीजन आता है, तो उसके डायलॉग्स के मीम्स बन जाते हैं। अब इस सीजन में कितना धमाल होता है, वो तो टीजर देखने के बाद ही पता चलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ