Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Ananya Panday: इस शानदार जगह वेकेशन मना रही हैं अनन्या पांडे, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Ananya Panday: बॉलीवुड की यंग स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रही […]

Author
Edited By : Richa Chandan Updated: Sep 13, 2022 12:10

Ananya Panday: बॉलीवुड की यंग स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रही है।

अभी पढ़ें Sapna Choudhary Dance: इस हाल में सपना चौधरी को देख फैंस हुए आउट ऑफ कंट्रोल, आप भी देखिए Video

---विज्ञापन---

 

वेकेशन मना रही हैं अनन्या

दरअसल इन दिनों अनन्या पांडे इटली में छुट्टी मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी वेकेशन पिक्चर्स फैंस संग शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस स्कूटर राइड का लुत्फ उठाती नजर आईं। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

अनन्या व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का इस दिलकश अंदाज पर फैंस फिदा है। अनन्या की इन पिक्चर्स पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों ने भी अपना प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर सुहाना खान (Suhana Khan), शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), जैसे स्टार किड्स ने जमकर प्यार लुटाया है।

फैशनिस्टा हैं अनन्या पांडे

अनन्या ने कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को सरप्राइज करती हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस बॉलीवुड में ट्रेंड सेटर के तौर पर सामने आ रही है। एक्ट्रेस अपने यूनिक स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अनन्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोलोविंग है।

अभी पढ़ें New Bhojpuri Song: निरहुआ के भाई पर आया नीलम गिरी का दिल, बोलीं- ‘दिलवा ले गईले राजा’

ऐसा रहा है फिल्मी सफर

करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ (Student Of The Year 2) से करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या पांडे ने कम समय में ही कई दिग्गजों संग स्क्रीन साझा किया है। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) के साथ दिखाई दीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 13, 2022 10:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.