Ananya Panday At Anant Ambani Wedding: आज दुनिया की सबसे बड़ी शादी होने जा रही है। अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए बारात लेकर निकल चुके हैं। वहीं, अब शादी में मेहमान आने भी शुरू हो चुके हैं। वेन्यू से लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं, इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी इस ग्रैंड वेडिंग में पहुंच चुकी हैं। अनन्या पांडे ने अब तक अनंत और राधिका की शादी का एक भी फंक्शन मिस नहीं किया तो शादी में उनका होना भी तय ही था।
अनन्या बनीं अनंत की शादी का हिस्सा
वहीं, अब अनन्या पांडे अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। उन्हें अब येलो कलर के लहंगा-चोली में देखा गया है। इस आउटफिट को देखने के बाद लोगों ने अनन्या की जमकर खिल्ली उड़ाई है। एक्ट्रेस वैसे तो खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उनका ब्लाउज कुछ ऐसा है कि वो न चाहकर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, जब पैपराजी उन्हें कैप्चर कर रहे थे तो अनन्या पांडे ने अपना ब्लाउज जमकर फ्लॉन्ट किया। ये ब्लाउज बेहद स्पेशल है क्योंकि इस पर दूल्हे राजा का नाम लिखा है।
ब्लाउज पर दिखा अनंत अंबानी का नाम
अनन्या के ब्लाउज की बैक पर लिखा है Anant’s Brigade, जिसका मतलब है कि एक्ट्रेस अनंत के ग्रुप का हिस्सा हैं और उनकी टीम से हैं। अब उनके ब्लाउज पर ये लिखा हुआ देख लोगों ने टिप्पणियां करना शुरू कर दिया है। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इसके पास कुछ नहीं है ये खाली बैठी है।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘फिल्म नहीं मिल रही तो अंबानी की शादी में जाकर पैसे कमा रही है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘पीछे शायद ओवरएक्टिंग की दुकान लिखा हुआ है।’
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 3 ने तोड़ा रिकॉर्ड, Prime Video ने किया खुलासा; USP के दम पर खेला ‘खेल’
लोगों ने अनन्या को बताया चमचा
अनन्या के लुक पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ‘दीदी दुपट्टा और जूलरी तो पहन लेती… आधी ही तैयार होकर आ गई… बहुत खराब लग रही है, सभी आउटफिट्स में सबसे खराब… इससे अच्छी तो संगीत में लगी थी।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘भाड़े के कपड़े हैं।’ कोई बोला, ‘ये अक्षर ड्रेस पर भद्दे लग रहे हैं।’ एक कमेंट आया, ‘नौकर लिखना था वो जो तुम लोग हो अंबानी के।’ कोई कहता है, ‘दुपट्टा पहन लेती तो कितना अच्छा होता, फिर भी इन्हें गलतफहमी होती है कि ये खूबसूरत हैं।’ एक कमेंट तो ये भी आया, ‘चमचागिरी की हद कर दी इसने।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
51 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines