हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant Ambani Birthday: राधिका मर्चेंट के साथ अनंत अंबानी ने दुबई में मनाया बर्थडे, फोटोज वायरल

विज्ञापन
Anant Ambani Birthday Bash

Anant Ambani Birthday Bash: देश की सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के परिवार में एक बार फिर जश्न मनाया जा रहा है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 28वां बर्थडे भी अब बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया है। हाल ही में अंबानी फैमिली ने एनएमएसीसी का ग्रैंड लॉन्च भी सेलिब्रेट किया था, जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की थी।

अनंत के बर्थडे की फोटोज हो रही वायरल

बता दें कि अनंत के बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस खास मौके पर सिंगर आतिफ असलम ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। वहीं, बिजनेसमैन अनंत ने अपना ग्रैंड बर्थडे अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ दुबई में सेलिब्रेट मनाया है। बताते चलें कि नीता और मुकेश अंबानी के छोटे साहबजादे अनंत हर साल अपने बर्थडे को अपने करीबियों के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

विज्ञापन

एंजॉय करते नजर आई राधिका

वहीं, अंबानी फैन पेज द्वारा अनंत के जन्मदिन फोटोज को शेयर किया गया है। ये फोटोज अब वायरल हो रही है और इसमें अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान राधिका ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है।

आतिफ असलम ने दी शानदार परफॉर्मेंस 

इसके साथ ही एक तस्वीर में आतिफ असलम स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस दौरान सिंगर राहत फतेह अली खान ने भी फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ का सॉन्ग ‘तेरी मेरी’ गाकर अनंत के बर्थडे को स्पेशल बनाया। साथ ही बी प्राक, सिंगर-रैपर किंग ने भी इस दौरान अपनी परफॉर्मेंस दी।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने अनंत को एनर्जी बिजनेस के लीडर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया

बता दें कि अनंत अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से पढ़ाई की है। वहीं, इसके बाद अनंत ने ब्राउन यूनिवर्सिटी, रोड आइलैंड से ग्रेजुएशन किया। साथ ही साल 2022 में मुकेश अंबानी ने अनंत को नए एनर्जी बिजनेस के लीडर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola