हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amitabh Love Life: किसी मिसाल से कम नहीं बिग बी और जया की जोड़ी, बेहद दिलचस्प है कपल की लव-स्टोरी

विज्ञापन
Amitabh Love Life

Amitabh Love Life: महानायक अभिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। बिग बी अपनी लव लाइफ को लेकर बहुत चर्चा में रहे हैं।

रेखा के साथ अफेयर के बीच उन्होंने जया बच्चन का हाथ थामा था, जहां ग्लैमर की चकाचौंध में सितारों के रिश्ते टूटते-बनते रहते हैं। वहीं बिग बी और जया की जोड़ी ऐसे दौर में भी एक मिसाल से कम नहीं है।

अमिताभ और जया की लव-स्टोरी

बॉलीवुड के सबसे सफल कपल्स में से एक अमिताभ और जया की लव-स्टोरी काफी दिलचस्प है। पढ़ाई के दिनों में ही जया बिग बी को दिल दे बैठीं थीं। अमिताभ की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा ऐसा भी है, जो हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, वो है उनकी और रेखा की लव-स्टोरी। जया-बिग बी की शादीशुदा जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया, जब रेखा की वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। बावजूद इसके दोनों ने मिलकर अपनी शादीशुदा जिंदगी को पटरी पर लाया और आज वे एक मिसाल की तरह सबके सामने हैं।

विज्ञापन

इस फिल्म में साथ नजर आए थे

जया बच्चन जब पुणे में पढ़ाई कर रही थीं, तो उसी दौरान अमिताभ बच्चन यहां अपनी पहली फिल्‍म ‘सात हिंदुस्तानी’ (1969) के लिए आए थे। जया बच्‍चन उन्हें पहचानती थीं। जया बच्‍चन की सहेलियां अमिताभ को देख, उन्हें लंबू-लंबू कहकर चिढ़ा रही थीं, लेकिन जया ने उन्हें संजीदगी से लिया। उनके मन में उस समय अमिताभ बच्चन की छवि, हरिवंशराय बच्चन के संस्कारी और सादगी पसंद बेटे की थी।

फिल्म ‘गुड्डी’ के लिए अमिताभ बच्चन को किया कास्ट 

ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘गुड्डी’ के लिए पहले जया भादुड़ी के साथ अमिताभ बच्चन को कास्ट किया था। बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्‍म से साइड कर दिया गया। फिल्‍म इंडस्ट्री के जानकार बताते हैं कि अमिताभ के लिए जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुई थी। जया और अमिताभ का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर कराया था।

विज्ञापन

1973 में हुई थी शादी

इसके बाद 1973 में अमिताभ बच्चन और जया साथ-साथ ‘जंजीर’ फिल्म में नजर आए। इसी फिल्‍म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ‌ले लिया। वह इस फिल्म के बाद छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे। अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि यदि वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उन्हें पहले उनसे शादी करनी होगी। एक बेहद सादे समारोह में 3 जून, 1973 को अमिताभ और जया की शादी हो गई थी। पिछले 43 सालों से ये एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। आज दोनों अपना जीवन सादगी और ख़ुशी से व्यतीत कर रहे है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola