Amitabh Bachchan On Aishwarya-Abhishek Divorce Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने तलाक की खबरों को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। यही वजह है कि दोनों लंबे वक्त से एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं। बीते दिन ऐश्वर्या ने अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान भी अभिषेक उनके साथ नजर नहीं आए। फैंस भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर सच क्या है? अब आखिरकार खुद अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक रूमर्स पर रिएक्शन दे दिया है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा?
क्या बोले बिग बी
अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और बहू के बीच चल रही तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए आखिरकार विराम लगा ही दिया। उन्होंने अपने ब्लॉग में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इसी के साथ स्थिति को संबोधित किया। बीते दिन गुरुवार को बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर आ रही तलाक की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया था। ना ही इस बारे में बात की थी।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘अलग होने और जिंदगी में इसकी उपस्थिति पर विश्वास करने के लिए साहस, दृढ़ विश्वास और ईमानदारी की जरूरत होती है। मैं परिवार के बारे में बहुत कम कहता हूं क्योंकि यह मेरा एरिया है और मैं ही इसकी प्राइवेसी बनाकर रखता हूं। अटकलें तो अटकलें ही होती हैं.. वह बिना वेरिफिकेशन के झूठी अटकलें हैं।’
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने दिखाया सबूत, सामने आई अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते की सच्चाई
कैसे किया जाए वेरिफिकेशन
बिग बी ने ब्लॉग में यह सवाल भी उठाया कि खबरों का पहले वेरिफिकेशन कैसे किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने व्यवसाय और अपने पेशे के विज्ञापन को प्रमाणित करने के लिए चाहने वालों से वेरिफिकेशन की मांग की जाती है। मैं उनकी अपने पसंदीदा पेशे में रहने की मर्जी को चुनौती नहीं दूंगा। मैं समाज की सेवा में उनके प्रयासों की सराहना करूंगा। हालांकि झूठ और चयनित प्रश्नचिह्न वाली जानकारी उनके लिए कानूनी सुरक्षा हो सकती है लेकिन संदिग्ध विश्वास का बीज इस सबसे अधिक यूज किए जाने वाले चिन्ह के साथ बोया जाता है?’
प्रश्नचिन्ह को बताया सेफ
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘कोई भी इंसान कुछ भी व्यक्त करे लेकिन उसके बाद वह ? लगा देता है तो वह खुद कह देता है कि जो जानकारी शेयर की जा रही है, वह संदिग्ध हो सकती है। हालांकि आप यह भी चाहते हैं कि पढ़ने वाला उसपर यकीन करे और उसे आगे बढ़ाए। रिएक्शन यकीन या नकारात्मक हो सकता है, जो भी हो लेखक को विश्वसनीयता प्रदान करें यही लेखक का बिजनेस है। दुनिया को असत्य या संदिग्ध असत्य से भर दें और बस आपका काम खत्म।’
इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने भले ही अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन का नाम नहीं लिया हो लेकिन इस ब्लॉग को दोनों के तलाक रूमर्स से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि जुलाई में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में भी पूरी बच्चन फैमिली एक साथ स्पॉट हुई थी, जबकि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर अलग नजर आई थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें आ रही हैं। यह अलग बात है कि तलाक की इन खबरों पर दोनों में से किसी ने कभी रिएक्शन नहीं दिया। बीते दिन ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्मदिन पर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की थी, जिसके जरिए उन्होंने तलाक रूमर्स पर ब्रेक लगाया था।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines