हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pushpa 2 के लिए Allu Arjun ने ली बेहद मोटी रकम, साउथ सुपरस्टार बनें हाईएस्ट-पेड एक्टर

Allu Arjun, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बेहद मोटी रकम बतौर फीस चार्ज की है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन देश के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं। आइए जानते हैं कि अल्लू ने कितनी फीस ली है?

विज्ञापन
Allu Arjun, Pushpa 2

Allu Arjun, Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में इसको लेकर बज भी बन रहा है। लोगों में इस फिल्म के लिए अलग ही एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। इस बीच अब समाने आया है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मेकर्स की जेब जबरदस्त तरह से ढीली की है और मोटी रकम वसूल की है। इसी के साथ अभिनेता इंडिया के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं।

हाईएस्ट-पेड एक्टर

ट्रैक टॉलीवुड की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसी के साथ देश के नए हाईएस्ट-पेड एक्टर की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। इस रिकॉर्ड के बाद अल्लू ने ना सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि अभी तक साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय सबसे ऊपर थे, जिनकी फीस 275 करोड़ रुपये थी। वहीं, अब अल्लू अर्जुन सबसे ऊपर हैं।

500 करोड़ रुपये फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर सुमार हैं और फहाद फासिल विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। बड़े बजट के साथ-साथ फिल्म से उम्मीदें भी बड़ी ही लगाई जा रही हैं। जी हां, उम्मीद की जा रही है कि ‘पुष्पा 2’ अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही धमाका करेगी और कई रिकॉर्ड तोड़कर कई नए रिकॉर्ड भी बना सकती है।

विज्ञापन

रिलीज से पहले 1085 करोड़ की कमाई

इसके साथ ही अगर रिपोर्ट्स पर गौर करें तो कहा जा रहा है कि फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 1085 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने ये कमाई सेटेलाइट, ओटीटी और थिएट्रिकल राइट्स से की है। इसी के साथ अगर इसकी रिलीज की बात करें तो अब इसमें भी ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जी हां, फिल्म अगले महीने यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

श्रीलीला का आइटम सॉन्ग

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के आइटम नंबर का भी लुक रिवील किया गया, जिसे इस बार एक्ट्रेस श्रीलीला प्ले कर रही हैं। ‘पुष्पा 2’ में श्रीलीला का आइटम सॉन्ग होने वाला है, जिसको लेकर अभी से चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने Aishwarya-Abhishek की शादी पर कही थी ये बात? ‘इतने साल बीत गए…’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola